बंगाल की खाड़ी बनेगा नया निम्न दवाब का क्षेत्र, कई राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात के ऊपर बना हुआ डीप डिप्रेशन अब सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर आ गया है। आज भारी बारिश की गतिविधियां गुजरात के देवभूमि द्वारिका, खंभालिया, गिरी, सोमनाथ, पोरबंदर, जूनागढ़ आदि जिलों के साथ-साथ भुज और नालिया में हो सकती हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक दो निम्न दबाव के क्षेत्र बना रहे हैं जिनका प्रभाव कई राज्यों पर दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है जिसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश सहित तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रुक रुक कर वर्षा संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>