कई राज्यों में बारिश का अनुमान, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

आज 9 जनवरी को दक्षिण पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश की गतिविधियां हल्की ही रहेंगी परंतु महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के भी आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है जिसके फल स्वरुप यहां न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं। उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में गहरी शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ों को अभी भी बर्फबारी का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>