दो राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है तथा दिन में भी धुंध छाई रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा रात के तापमान भी गिरेंगे। मध्य और पूर्वी भारत में भी 2 दिन बाद तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी तथा शेष भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 दिसंबर को पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार, कई क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर कल दृश्यता केवल 50 मीटर तक गिर गई। इससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अब पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश तक और राजस्थान के कई भागों में दिन और रात के तापमान गिरेंगे। मौसम अभी फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब से लेकर के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तक बारिश नहीं होगी। पहाड़ों पर भी अभी हिमपात का इंतजार करना पड़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 3 या 4 दिन जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। हवाओं की गति धीमी रहने से कोहरा बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब तमिलनाडु के तट के पास पहुंच रहा है। तमिलनाडु सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में अगले 3 या 4 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से कुछ कम रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसान रहें सावधान, बढ़ने वाली है ठंड, फसलों में आएगी पाले की समस्या

know the weather forecast,

क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगा जिससे पहाड़ों पर भारी हिमपात संभव है। इस हिमपात के बाद पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं आधे से ज्यादा हिंदुस्तान का तापमान गिराएंगी। गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कहीं होगी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा इसलिए पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होगी। दक्षिण भारत में 20 दिसंबर से बारिश शुरू होगी तथा अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवा से अब तापमान में गिरावट आएंगी तथा सर्दी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

20 दिसंबर से इन 2 राज्यों में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में बना डीप डिप्रेशन अब कमजोर हो जाएगा तथा भारत से और दूर हो जाएगा, इसका प्रभाव भारत के ऊपर नहीं दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 20 दिसंबर से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में बारिश देना शुरू करेगा। देश के उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भागों में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान और गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी बेमौसम बारिश, फिर आयेगा एक नया समुद्री तूफ़ान

know the weather forecast,

अभी फिलहाल कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ नहीं आने वाला है। इसलिए अगले 1 सप्ताह तक भारी बर्फबारी संभव नहीं है। अरब सागर में पहुंचने वाले समुद्री तूफान मनडोस के अवशेष अब एक बार फिर नए समुद्री तूफान का रूप धारण कर सकते हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब तेजी से बदलेगा पूरे देश का मौसम, चलेगी ठंडी हवाएं, बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

पिछले कुछ दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में जो बेमौसम बारिश हो रही थी वह अब लगभग समाप्त हो जाएगी। पहाड़ों पर हिमपात का इंतजार और लंबा हो रहा है परंतु पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक तापमान कम कर सकती हैं। 2 दिन बाद लगभग पूरे भारत का मौसम शुष्क होने की संभावना है। दक्षिणी अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में अगले 2 दिनों के दौरान बारिश में भारी कमी दिखाई देगी। ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से चल रही है जिससे उत्तर पश्चिम सहित मध्य भारत में तापमान गिरेंगे। दिल्ली का वायु प्रदूषण अब कब होगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई जिलों में बारिश के आसार, तापमान में भी आएगी गिरावट

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। अब बर्फीली हवाएं उत्तर और मध्य भारत में तापमान को कम करेंगे। सुबह और रात की सर्दी बढ़ जाएगी। दिल्ली से महाराष्ट्र तक तापमान गिर सकते हैं। मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर तथा महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share