अब तेजी से बदलेगा पूरे देश का मौसम, चलेगी ठंडी हवाएं, बढ़ेगी ठंड

पिछले कुछ दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में जो बेमौसम बारिश हो रही थी वह अब लगभग समाप्त हो जाएगी। पहाड़ों पर हिमपात का इंतजार और लंबा हो रहा है परंतु पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक तापमान कम कर सकती हैं। 2 दिन बाद लगभग पूरे भारत का मौसम शुष्क होने की संभावना है। दक्षिणी अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>