मौसम विभाग का अलर्ट, झेलना पड़ेगा भीषण शीतलहर का टॉर्चर

know the weather forecast,

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण शीतलहर की भविष्यवाणी की है। नए साल में दिल्ली को चार डिग्री का टॉर्चर झेलना पड़ सकता है।

स्रोत: आज तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग की चेतावनी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में ज्यादातर राज्य

know the weather forecast,

राजधानी दिल्ली और एनसीआर घने कोहरे और शीतलहर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से फिर से शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री या इससे कम पर पहुंचने की संभावना है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, 18 राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड

know the weather forecast,

पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक पड़ने वाली है भीषण ठंड। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा। इस भीषण ठंढ की वजह से किसानों को अपने फसल में पाले की समस्या देखने को मिल सकती है।

स्रोत: मौसम समाचार

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नए साल में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत में अब हवाओं की दिशा बदलने से तापमान कुछ बढ़े हैं। दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है जिससे सर्दी से कुछ राहत अगले दो दिनों तक रहेगी। 29 तारीख से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हिमपात देना शुरू करेगा जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। नए साल में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

शीतलहर की चपेट में आधा देश, पाले से बर्बाद हो जाएगी फसल

know the weather forecast,

आधा हिन्दुस्तान शीतलहर की चपेट में है, मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाएं और ज्यादा कहर ढाने वाली हैं तो वहीं कोहरे की वजह से विजिविलिटी जीरो हो सकती है। दिल्ली की सर्दी ने हिल स्टेशन्स को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली का पारा नैनीताल से भी नीचे जा पहुंच गया है। किसानों को इस समय सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस समय फसलों में पाले की समस्या आ सकती है। इसलिए जरूरी इंतजाम जरूर कर लें।

स्रोत: आज तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, 48 घंटे तक छाया रहेगा घना कोहरा

know the weather forecast,

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच गया। ठंड की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। सिर्फ दिल्ली नहीं, पूरा उत्तरी भारत ठंड की चपेट में है। खेतों में फसलों को पाले की समस्या झेलनी पड़ रही है।

स्रोत: आज तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश संग शीतलहर के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छिटपुट वर्षा तथा पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा की गतिविधियां कुछ बढ़ेगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की वर्षा और हल्का हिमपात दे सकता है। उत्तर से चलने वाली सर्द हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान को सामान्य से कम बनाए रखेंगे। डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अब श्रीलंका के ऊपर आ रहा है। श्रीलंका सहित दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक  और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश और बर्फ़बारी की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी देगा तथा हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाएं पंजाब हरियाणा दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान से गुजरात मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक के तापमान गिराएंगी। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन श्रीलंका को पार कर कोमोरिन एरिया की तरफ आएगा दक्षिण तमिलनाडु में तेज बारिश बाकी जगह हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश के साथ कड़ाके की ठंड के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं का प्रकोप अब दिखाई देने लगा है। इन हवाओं की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिरेंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा गुजरात में भी सर्दी बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन दक्षिण तमिलनाडु सहित श्रीलंका में भारी बारिश दे सकता है शेष दक्षिणी भारत में छिटपुट वर्षा होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की होगी शुरुआत, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

घने कोहरे की चादर पंजाब से लेकर बिहार तक फैली हुई है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड है। बिहार के उत्तरी जिलों सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तथा उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ों पर 26 और 27 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अभी डिप्रेशन बन गया है। यह श्रीलंका की तरफ आगे बढ़ेगा तथा तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share