पहाड़ों पर फिर हुई बर्फबारी, 22 जनवरी से कई राज्यों शुरू होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

इस साल जनवरी में पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। उसके बाद 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी से ही उत्तर भारत का मौसम बदलने लगेगा तथा 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश और केरल में भी बारिश की संभावना है। पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी भारत का मौसम साफ बना रहेगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा का मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए शुरू होगी 1400 करोड़ की परियोजना, जानें पूरी डिटेल

Sendhwa Micro Udvahan Sinchai Pariyojana

सफल खेती के लिए उचित सिंचाई सबसे ज्यादा आवश्यक होती है। पर कई क्षेत्रों में ऐसा देखने को मिलता है की किसानों को अपने खेतों के लिए उचित सिंचाई नहीं मिल पाती है। किसानों की इसी समस्या के समाधान के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने “सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना” शुरू की है। इस परियोजना के माध्यम से सरकार जल स्रोतों से पाइपलाइनों के माध्यम से पानी खेतों तक पहुंचाएगी।

इस परियोजना में आधुनिक माइक्रो इरिगेशन तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए किसानों को कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई उपलब्ध करवाई जायेगी। इससे जल की बचत, फसल उत्पादन में वृद्धि और कृषि खर्च में कमी जैसे कई मिलेंगे और यह परियोजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

ख़बरों के अनुसार इस सिंचाई परियोजना के लिए 1402.74 करोड़ रुपये की लागत का निर्धारण किया गया है और इससे जिले के 98 गांवों में करीब 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें की इस परियोजना से लगभग 53 हजार किसान लाभ प्राप्त करेंगे।

इस परियोजना के तहत अगर कोई किसान लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वो अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी कृषि योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र की अन्य जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

21 जनवरी से मूसलाधार बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में बारिश के साथ साथ गरज-चमक के साथ बौछारें गिरी हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। अगले 4 दिनों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। परंतु तमिलनाडु सहित केरल में तेज बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18 जनवरी से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। 18 जनवरी से 23 जनवरी के बीच पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में 21 और 22 जनवरी को तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। ऐसे में सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

स्रोत: अमर उजाला

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बारिश के आसार, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज 15 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। रेल, सड़क और हवाई यातायात पर काफी असर दिखाई दे रहा है। आज राजस्थान में बारिश शुरू होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी आज बारिश की संभावना है। हरियाणा समेत दिल्ली के कई क्षेत्रों में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हल्का हिमपात होगा। 18 और 19 जनवरी को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पूरे हफ्ते भारी बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश का मौसम फिर बदलने वाला है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक के कुछ भागों में तेज बारिश होने की संभावना है। 14 जनवरी से पूर्वी राजस्थान और 15 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान में बारिश शुरू हो जाएगी। 15 से 16 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बादल बरसेंगे। पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। आज 13 जनवरी को सिक्किम सहित असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

भारी बारिश और बर्फबारी के बने आसार, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। राजस्थान के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। आज से राजस्थान में हल्की बारिश शुरू होगी। 11 जनवरी तक बारिश हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक भी पहुंच जाएगी। तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। उत्तर और मध्य भारत में रात के तापमान अब बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कल से देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दो दिनों के बाद देश के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर बनेगा। 10 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में बारिश शुरू होगी। 11 जनवरी को बारिश की गतिविधियां पूर्वी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के पूर्वी जिलों सहित उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैल जाएगी। पहाड़ों पर 11 जनवरी को एक बार फिर से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु अच्छी बारिश देखेगा वहीं केरल में भी हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

2 दिन बाद फिर शुरू होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि की भी है संभावना

know the weather forecast,

10 जनवरी की शाम से राजस्थान का मौसम बदलने लगेगा तथा कई जिलों में बारिश शुरू हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक पहुंच जाएंगी। इन सभी राज्यों में बारिश की संभावना है तथा एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाएं आधे भारत का तापमान गिराएंगी। तमिलनाडु और केरल में भी 12 जनवरी से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

11 और 12 जनवरी को भारी बारिश की संभावना, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कल 7 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा जो अगले 3 दिनों तक लगभग साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी तथा उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर के साथ पाला गिरने की भी संभावना है। 11 और 12 जनवरी को मौसम बदलेगा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत का मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share