उत्तर पूर्वी मानसून ने तेजी पकड़ी, आधे से ज्यादा भारत को सर्दी का इंतजार

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। बर्फबारी ना होने के कारण ठंडी हवाएं उत्तर से नहीं चल पा रही और तापमान नहीं गिर रहे। उत्तर पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी में तेज हो रही हैं इनके कारण अब तमिलनाडु दक्षिण कर्नाटक और केरल में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

चक्रवातीय तूफान के चलते पूर्वोतर भारत और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। लेकिन उत्तर भारत में बारिश का दौर थमा हुआ है। कई राज्यों में जहां ठंड ने दस्तक दी है तो वहीं कई राज्यों में अभी मौसम गर्म है। मौसम विभाग ने भी मौसम की ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि भारत के दक्षिणी भाग में बारिश का एक और नया दौर शुरू हो सकता है।

स्रोत: न्यूज़ स्टेट

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

फिर शुरू होगी भारी बारिश, नवंबर में बनेंगे नए समुद्री तूफान

know the weather forecast,

उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है। अब बारिश की गतिविधियां तमिलनाडु केरल और कर्नाटक सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बढ़ेंगी। तूफानों का सीजन शुरू हो गया है अक्टूबर में दो तूफान बन चुके हैं। नवंबर और दिसंबर में भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सक्रिय हो सकते हैं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में अब बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री तूफान के अवशेष भी अब लगभग समाप्त हो चुके हैं। बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी हवाएं अब सशक्त होंगी तथा दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो जाएगा। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत का मौसम लगभग साफ रहेगा। सुबह और शाम की सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी परंतु दिन हल्का गर्म बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक नहीं पहुंचेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम?

know the weather forecast,

समुद्री तूफान “तेज” यमन के तट से टकराकर कमजोर हो चुका है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफान हमून नेवी चिटगांव के पास बांग्लादेश के तट को पार कर चुका है। अब यह तूफान कमजोर हो गया है, इसका असर पश्चिम बंगाल या उड़ीसा पर लगभग समाप्त हो चुका है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा पर अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हवाएं तेज चल सकती हैं। अक्टूबर के आखिर तक कोई भी बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं बनने वाला है। इसीलिए पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ का मौसम सूखा ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

खतरनाक हुआ हामुन तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान तेज ने यमन के ऊपर लैंड फॉल कर दिया है जिससे तट पर दस्तक देते समय हवाओं की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफान Hamoon अब और सशक्त हो जाएगा परंतु यह 25 तारीख के आसपास कमजोर होकर समुद्री तूफान के रूप में बांग्लादेश के खेपूपारा और चिट गांव के बीच में तट को पार करेगा। उस समय हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी उड़ीसा के तट पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश संभव है। केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी मानसून अभी कमजोर बना हुआ है अगले तीन-चार दिनों तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बहुत हल्की बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 24 अक्टूबर तक एक कमजोर तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है साथ हीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं और समुद्र में ऊंची लहरें भी उठेंगी। तूफान की दिशा बदलकर बांग्लादेश की तरफ होने वाली है जो बांग्लादेश के खेपूपारा के आसपास यह 25 अक्टूबर की शाम को लैंडफॉल कर सकता है। उत्तर पूर्वी मानसून अभी कमजोर बना रहेगा परंतु केरल के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में बना समुद्री तूफान अब भारत के सीमाओं से काफी दूर निकल चुका है। यह अति शक्तिशाली होकर ओमान की तरफ बढ़ रहा है। इससे भारत के किसी भी भू-भाग को कोई खतरा नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और शक्तिशाली होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश की तट की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद यह उत्तर, उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज बारिश देगा। इससे बांग्लादेश में भी भारी बारिश हो सकती है। एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

तेज हवाओं संग बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में समुद्री तूफान तेज बन चुका है। इसके और सशक्त होकर शक्तिशाली तूफान बनने की संभावना है। परंतु यह भारत के तट से दूर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान और यमन के आसपास तट पर दस्तक देगा। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना है यह आगे चल कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। अभी इसके एक कमजोर तूफान “हामून” में बदलने की भी संभावना नजर आ रही है। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास जाकर उत्तर पूर्वी दिशा में मुड़ेगा परंतु यह तट से एक निश्चित दूरी बनाए रखेगा। आंध्र प्रदेश में इसका असर नहीं होगा परंतु उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में 23 और 24 तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से अब राजस्थान के उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भागों सहित पंजाब के कुछ भागों में बारिश होगी। पहाड़ों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

दो तूफ़ान आएंगे एकसाथ, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान बनने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बनने वाला समुद्री तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान या यमन की तरफ जाएगा। इसके गुजरात या मुंबई की तरफ आने की संभावना काफी कम है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले तूफान के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के आसपास पहुँचने की संभावना है। इसका प्रभाव 24 अक्टूबर को भारी बारिश के रूप में यहां दिखाई दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाओं का जोर बढ़ रहा है। अब जल्दी ही नॉर्थ ईस्ट मानसून सेट हो सकता है। 21 और 22 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान पर हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share