अरब सागर में निम्न दवाब का क्षेत्र कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

अरब सागर में निम्न दवाब का क्षेत्र बन चुका है। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। अब बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों सहित मुंबई में भी बढ़ सकती है। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विछोभ बारिश और हिमपात दे सकता है। पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश वहीं दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अब पश्चिमी राज्यों में शुरू होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी बारिश संभव है। दिल्ली में 9 नवंबर की रात या 10 नवंबर की सुबह हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही बनेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

होगी भारी बारिश और बर्फबारी, बदलेगा मौसम का मिजाज

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 24 घंटों के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर दिल्ली और एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जैसा की आप सब जानते हैं की वर्तमान समय में समुद्र में तूफ़ान बनने की संभावना रहती है। इस बार तूफानों के मौसम में अरब सागर में बनने वाला है एक नया लो प्रेशर एरिया, हालाँकि यह लो प्रेशर आगे क्या रुख अपनाएगा यह अगले कुछ दिनों में साफ़ होगा पर इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। फिलहाल दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना बन रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

देश के कई राज्यों ख़ास कर के पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी में जोरदार बारिश और बर्फबारी के आसार जताये गए हैं। राजधानी दिल्ली इस वक्त भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है। इसी बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी एकबार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और बर्फबारी के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम रहेगा। तमिलनाडु, केरल कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश। उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है। अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 7 तारीख की रात से पहाड़ों पर दस्तक देगा और बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान में वायु प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

देश के कई राज्यों में मौसम बदला, कहीं बारिश तो कहीं हिमपात

know the weather forecast,

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश और बर्फबारी दे रहा है। दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है। दक्षिण में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो चला है जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। शेष भारत को सर्दी का इंतजार है परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विछोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आज कहाँ कहाँ होने वाली है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीपों में कई स्थानों पर बारिश होगी वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तट सहित उड़ीसा के कोस्टल एरियाज में भी बारिश होगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगी इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खराब से आती खराब श्रेणी में बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी बिछोभ 2 नवंबर के आसपास पहाड़ों पर दस्तक देगा। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी तथा कई जगह पर बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी उस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। अभी फिलहाल हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। 4 तारीख से फिर तापमान गिरेंगे तथा सर्दी बढ़ेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share