उत्तर और मध्य भारत में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनेगा जो आगे चलकर समुद्री तूफान भी बन सकता है। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा है कि यह आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरवेंस आएगा जो कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देगा। उत्तर भारत और मध्य भारत में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, बारिश ओले और बिजली गिरने की संभावना

know the weather forecast,

अब देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। देश के कई इलाकों से बारिश की खबरें सामने आ रही है। यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश हुई है। कुछ राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। इन राज्यों में अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के राजकोट और मोरबी जिलों में भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं भी चली हैं। गुजरात के कई जिलों सहित राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश और मेघ गर्जना देखी गई। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और हिमपात देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। 24 घंटे बाद गुजरात और राजस्थान से मौसम साफ होने लगेगा लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक नया समुद्री तूफान बनने वाला है। इसका कई राज्यों पर असर होगा। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा। 26 नवंबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की सम्भावन दिखाई दे रही है। राजस्थान के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान कराएगा कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस साल का चौथा तूफान बनने वाला है। इसका असर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश पर दिखाई देगा। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेमौसम बारिश होगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश 27 नवंबर को हो सकती हैं। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और स्नोफॉल दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। अभी इसके तूफान बनने की संभावना के बारे में कहना मुश्किल है। अगर यह तूफान बना तो उससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को कोई खतरा नहीं होगा। 25 तारीख से महाराष्ट्र में बारिश शुरू हो जाएगी। 26 और 27 नवंबर को बारिश की गतिविधियां गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली में भी दिखाई देंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

25 से 27 नवंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई, नासिक, पुणे सहित अहमदाबाद, बड़ोदरा, भोपाल और उदयपुर में हो सकती है बारिश। दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और हल्का हिमपात दे सकता है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, गुजरात में हल्के से माध्यम और दक्षिणी राजस्थान मैं हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी। दिल्ली के प्रदूषण में कुछ सुधार हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

क्लाइमेट चेंज का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है। गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण में मानसून सक्रिय होगा। पहाड़ों पर 23 नवंबर से एक बार फिर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। 21 नवंबर से दिल्ली को प्रदूषण से कुछ राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

समुद्र में हलचल से कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बन गया है वहीं दूसरा चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अंडमान सागर के पास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना है। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और 25 – 26 तारीख के आसपास महाराष्ट्र सहित गुजरात में भी कई जगह पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित गुजरात और राजस्थान में तापमान धीरे-धीरे गिरेंगे। एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की बारिश देकर निकल जाएगा परंतु महीने के आखिर में एक बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share