अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के आसपास पहुंच रहा है। इसके कारण जल्दी ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। अगले 24 घंटे में पंजाब में बारिश शुरू हो जाएगी उसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान बारिश देखेंगे। 16 और 17 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात के कुछ भागों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के बाकी भागों में भी दिखाई देंगे। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी भारत शुष्क रहेगा उत्तर पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी परंतु दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आंधी और बारिश करेगी परेशान, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और यूपी में होगी भारी बारिश, दो दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

एकसाथ 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस करेंगे भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक के बाद एक तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत का रुख करेंगे। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और एक या दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश कम होने लग जाएगी लेकिन दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले 10 दिन मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्रों होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब एक के बाद एक लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे जो पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल देंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मानसून अब जल्द ही पूरे देश से विदा हो जाएगा तथा उत्तर पूर्वी मानसून शुरू होने की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण भारत में भारी बारिश तथा उत्तर पूर्व में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बाद में इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश तथा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी संभव है। हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश तथा पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाली है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य रहेंगे शुष्क

know the weather forecast,

पोस्ट मानसून सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश और हिमपात दे सकता है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में भी हल्की बारिश की संभावना है। देश के अधिकांश इलाकों का मौसम अब शुष्क रहेगा तथा मानसून की वापसी जल्दी ही पूरी होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क, देखें कहाँ कहाँ हो सकती है बारिश?

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र अब गंगिय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से बांग्लादेश में भारी बारिश हुई है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। पहाड़ों पर इस मौसम का पहला पश्चिमी विक्षोभ में पहुंचने वाला है। 9 और 10 अक्टूबर को पहाड़ों पर बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, भूटान, असम और अरुणाचल प्रदेश सहित बांग्लादेश के कई भागों में भारी बारिश जारी रहेगी। बिहार तथा झारखंड सहित उड़ीसा में बारिश की गतिविधियों में कमी आना शुरू हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों सहित तेलंगाना का मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन चुका है यहां तेज धूप के साथ दिन गर्म हो जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सिक्किम में बादल फटने के कारण बहुत तबाही हुई है। कई स्थान पर भूस्खलन हुआ तथा फौज के 23 जवान लापता बताये जा रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान सिक्किम सहित पश्चिम बंगाल, उतरी बांग्लादेश, भूटान और पश्चिमी असम में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बादल फटने की घटनाएं और भी हो सकती हैं। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share