तेज बारिश और ओलावृष्टि की बन रही संभावना, बदलेगा कई राज्यों का मौसम

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू होगी। दो दिनों के अंतराल के बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 17 फरवरी को पहाड़ों पर पहुंचेगी। 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच पहाड़ों पर धुंआधार बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों में इसी दौरान बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र का मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे, दक्षिण भारत में तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>