कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 24 अक्टूबर तक एक कमजोर तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है साथ हीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं और समुद्र में ऊंची लहरें भी उठेंगी। तूफान की दिशा बदलकर बांग्लादेश की तरफ होने वाली है जो बांग्लादेश के खेपूपारा के आसपास यह 25 अक्टूबर की शाम को लैंडफॉल कर सकता है। उत्तर पूर्वी मानसून अभी कमजोर बना रहेगा परंतु केरल के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में बना समुद्री तूफान अब भारत के सीमाओं से काफी दूर निकल चुका है। यह अति शक्तिशाली होकर ओमान की तरफ बढ़ रहा है। इससे भारत के किसी भी भू-भाग को कोई खतरा नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और शक्तिशाली होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश की तट की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद यह उत्तर, उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज बारिश देगा। इससे बांग्लादेश में भी भारी बारिश हो सकती है। एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

तेज हवाओं संग बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में समुद्री तूफान तेज बन चुका है। इसके और सशक्त होकर शक्तिशाली तूफान बनने की संभावना है। परंतु यह भारत के तट से दूर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान और यमन के आसपास तट पर दस्तक देगा। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना है यह आगे चल कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। अभी इसके एक कमजोर तूफान “हामून” में बदलने की भी संभावना नजर आ रही है। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास जाकर उत्तर पूर्वी दिशा में मुड़ेगा परंतु यह तट से एक निश्चित दूरी बनाए रखेगा। आंध्र प्रदेश में इसका असर नहीं होगा परंतु उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में 23 और 24 तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से अब राजस्थान के उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भागों सहित पंजाब के कुछ भागों में बारिश होगी। पहाड़ों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

दो तूफ़ान आएंगे एकसाथ, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान बनने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बनने वाला समुद्री तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान या यमन की तरफ जाएगा। इसके गुजरात या मुंबई की तरफ आने की संभावना काफी कम है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले तूफान के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के आसपास पहुँचने की संभावना है। इसका प्रभाव 24 अक्टूबर को भारी बारिश के रूप में यहां दिखाई दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाओं का जोर बढ़ रहा है। अब जल्दी ही नॉर्थ ईस्ट मानसून सेट हो सकता है। 21 और 22 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान पर हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

दोतरफा समुद्री तूफ़ान का दिखेगा असर, होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और सशक्त होकर गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। 21 तारीख तक यह डिप्रेशन का रूप ले सकता है। उसके बाद यह तेज तूफान बन सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्दी ही एक लो प्रेशर एरिया बनेगा जो धीरे-धीरे डिप्रेशन बन जाएगा। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह समुद्री तूफान बनेगा या नहीं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत का मौसम लगभग साफ रहेगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

समुद्र में हलचल से भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर लो प्रेशर बन गया है जो जल्दी ही और गहरा होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके कारण तेज समुद्री तूफान बनने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में भी एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। अब पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम साफ हो जाएगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अरब सागर में तूफान की आहट से भारी बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो धीरे-धीरे सशक्त होकर तूफान बन सकता है। अभी पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि यह तूफान बनेगा या नहीं। बंगाल की खाड़ी में भी जल्दी ही एक नया लो प्रेशर बना सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे तथा तापमान भी नीचे आया। आज 18 अक्टूबर को भी उत्तर पश्चिम भारत सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश संभव है। दक्षिण भारत में भी तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, किसान रहें तैयार

know the weather forecast,

एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है। चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। अरब सागर में जल्दी ही निम्न दबाव बनेगा जो डिप्रेशन में बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्द ही निम्न दबाव बनने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश के साथ कहीं कहीं गिर सकते हैं ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर पूरी तरह से नजर आ रहा है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी गई है। पंजाब में तेज बारिश हो रही है साथ हीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। अब जल्दी ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित रॉयलसीमा में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी अरब सागर पर बना है जिसके प्रभाव से लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अब आएंगे एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ जिससे जमकर बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 20 और 21 तारीख तक इस तरह का मौसम बना रहेगा उसके बाद उत्तरी हवाएं मौसम को ठंडा करेंगे तथा सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share