बढ़ने लगी हैं मानसून की गतिविधि, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

मानसून अब जल्दी ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों तक पहुंच सकता है। मुंबई में भी मानसून समय पर पहुंचने के आसार हैं। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल में भी बारिश बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में हल्की आंधी और हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>