कई राज्यों में फिर गिरे तापमान, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

मुंबई में कल यानी 23 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरे। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 27 जनवरी से बर्फबारी शुरू होगी जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

छोटी जमीन से भी कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानें क्या है सरकार का प्लान

cultivate fish farming, makhana and water fruit water chestnuts on the same aquatic farm

कृषकों के आमदनी में इजाफा हो इस उद्देश्य से केंद्र और राज्य की सरकारों की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाईं जा रही हैं। सरकार की तरफ से किसानों को अब पारंपरिक फसलों के साथ ही बागवानी एवं अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार की राज्य सरकार ने भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के उदेश्य से एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार किसानों को मछली पालन, मखाना और पानी फल सिंघाड़ा की खेती एक ही जलीय खेत में करने की ट्रेनिंग देने वाली है। सरकार के इस कदम से किसान तीन तरह के कार्य एक ही खेत में कर पाएंगे और ज्यादा कमाई कर पाएंगे।

प्रदेश के कृषि विभाग के सचिव ने मखाना अनुसंधान केंद्र की तरफ से विकसित किये गए सबौर मखाना-1 और मखाना के पारंपरिक बीज से उत्पादन और तालाब में उत्पादित मखाना के लाभ का तुलनात्मक अध्ययन करने के निर्देश भी दिए हैं। मखाना के उन्नत बीज की किस्म उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान केंद्र को गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन और बीज की नई किस्में विकसित करने की जरूरत है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 4700 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4500 4500
सागर बाँदा सोयाबीन 4300 4400
खरगोन भीकनगांव पीला 4300 4300
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 1911 4700
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3750 4625
छतरपुर बिजावर पीला 4200 4260
देवास देवास सोयाबीन 4550 4550
धार धार सोयाबीन 4100 4150
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 3506 3625
हरदा हरदा पीला 4500 4725
सागर जैसीनगर पीला 4100 4100
सागर जैसीनगर सोयाबीन 4200 4200
विदिशा कुरवाई सोयाबीन 4500 4500
धार मनावर सोयाबीन 4500 4511
शाजापुर नलकेहड़ा पीला 4362 4475
खंडवा पंधाना पीला 4540 4560
खंडवा पंधाना सोयाबीन 4440 4440
धार राजगढ़ पीला 4325 4325
मन्दसौर सीतामऊ सोयाबीन 4400 4500
उज्जैन तराना सोयाबीन 4500 4730

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 से 4 दिन और सताएगी ठंड

know the weather forecast,

ठंड और कोहरे से लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ मिल गुणवत्ता 2330 2375
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2200 2300
छतरपुर बकस्वाहा मिल गुणवत्ता 2355 2373
सिवनी बरघाट मिल गुणवत्ता 2500 2500
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2400 2715
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2555 2585
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2350 2350
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2500 2500
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2300 2400
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा मिल गुणवत्ता 2505 2505
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2400 2400
दमोह हटा मिल गुणवत्ता 2080 2105
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2500 2530
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2480 2550
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2450 2480
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2515 2525
आलीराजपुर जोबट मिल गुणवत्ता 2500 2500
कटनी कटनी लोकवन 2202 2202
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2201 2215
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2321 2390
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2400
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2425 2450
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2450 2524
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2340 2350
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2425 2450
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2400 2400
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2150 2165
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2100 2100
उमरिया उमरिया स्थानीय 2450 2450

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में गिरेंगे तापमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से उड़ाने रद्द हो रही हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक तापमान गिर रहे हैं। पहाड़ों पर जल्दी ही भारी बर्फबारी की शुरुआत होगी। उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत पर भी बारिश की गतिविधियां अब कुछ बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने में सरकार करेगी मदद, मिलेगी भारी सब्सिडी

subsidy on light traps

फसलों में अगर कीटों का प्रकोप हो जाए और इसकी रोकथाम ना हो तो फसल बर्बाद हो जाती है और किसान को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है। इसीलिए समय रहते उचित दवाई का उपयोग जरूर करना चाहिए ताकि फसल स्वस्थ रहे और अच्छी उपज प्राप्त हो। बहरहाल कई बार कीटनाशक दवाइयों के बजाय किसान लाइट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप, लाइफ ट्रैप लगाकर भी अपनी फसल को सुरक्षित रख लेते हैं। यह तरीका फसल में रसायनों के बुरे प्रभाव भी नहीं होने देता है और फसल सुरक्षित भी बनी रहती है। सरकार भी इन ट्रैप्स पर अच्छी खासी सब्सिडी देती है ताकि किसान इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत लाइट ट्रैप पर किसान 75% की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी बिहार के किसान हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। योजना के माध्यम से एक किसान को एक एकड़ की जमीन के लिए ही सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। वहीं टाल क्षेत्र के लिए यह आंकड़ा एक किसान के लिए अधिकतम 3 एकड़ है। योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

कई पूर्वी राज्यों में होगी बारिश, राजस्थान सहित उत्तर भारत में शीतलहर

know the weather forecast,

गंगिय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। पहाड़ों का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 26 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी देना शुरू करेगा जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। बर्फबारी का इंतजार जल्द समाप्त होगा। उत्तर भारत सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहेगा और सर्दी से अभी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले हफ़्ते भारी बर्फबारी और भीषण शीतलहर के बन रहे आसार

know the weather forecast

उत्तर भारत में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों के तापमान गिर सकते हैं। एक नया एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 26 जनवरी को पहुंचेगा जिसके कारण 27 जनवरी से अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण केरल सहित लक्षद्वीप में भी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आलू प्लांटर व कई अन्य मशिनों पर मिल रही है बंपर सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ

Bumper subsidy is available on potato planter and many other machines

किसान आज कई प्रकार के मशीनों की मदद से अपनी खेती को आसान बना रहे हैं। पर ये मशीनें बहुत मंहगी होती हैं तो ज्यादातर किसान इसका उपयोग नहीं कर पाते। किसानों की इसी समस्या को समझते हुए सरकार की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना जिसके तहत खेती के मशीनों पर भारी सब्सिडी दी जाती है। यह योजना पंजाब सरकार की ओर चलाई जा रही है जिसका लाभ राज्य के किसान उठा सकते हैं।

इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान को कुछ सलेक्टेड कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पा सकते हैं। इन मशीनों में वायवीय प्लांटर मशीन, डीएसआर मशीन, आलू प्लांटर मशीन, अर्ध-स्वचालित आलू प्लांटर मशीन, स्वचालित आलू प्लांटर मशीन, लेजर लैंड लेबल मशीन शामिल हैं। इन यंत्रों पर किसानों को 40 से 50% तक कि सब्सिडी दी जा रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://agri.punjab.gov.in/ पर जाकर आवेदन जरूर करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share