मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2200 2310
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2500 2500
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2590 2590
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2450 2500
धार धार लोकवन 2411 2551
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1900 1910
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2500 2510
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2410
छतरपुर लवकुशनगर मिल गुणवत्ता 2350 2350
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2419 2489
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2400 2475
धार राजगढ़ लोकवन 2500 2501
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2395 2401
राजगढ़ सारंगपुर मिल गुणवत्ता 2500 2596
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2701 2715
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2402 2410
टीकमगढ़ टीकमगढ़ मिल गुणवत्ता 2450 2450
उमरिया उमरिया स्थानीय 2450 2450

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

31 जनवरी से 3 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप में तेजी ना के बराबर रही। इसकी वजह से सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है हालांकि कोल्ड डे कंडीशन ज्यादा जगह पर दिखाई नहीं दी है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश होगी जबकि उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है इसकी तीव्रता में 31 जनवरी से बढ़ोतरी देखी जाएगी और कई जगह पर भारी बर्फबारी हो सकती है। 1 फरवरी से पूर्वी राज्यों सहित तमिलनाडु में बारिश शुरू होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप खिली जिसके प्रभाव से दिन के तापमान बढे और कोल्ड डे कंडीशन लगभग समाप्त हो गई। अब दिन और रात के तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। पहाड़ों पर लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस अच्छा हिमपात देंगे। 2 से 4 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। 2 से 4 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की सर्दी जारी, कई राज्यों में बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है इसके प्रभाव से आज से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। उड़ीसा सहित गंगिय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ इलाकों सहित तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों के तापमान गिरे हैं परंतु 27 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

31 जनवरी से पहले जरूर कर ले ये काम, नहीं तो अटक जाएंगे पीएम किसान योजना के पैसे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश भर के करोड़ों किसान अब तक लाभ ले चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। किसान इस अपडेट को भूलकर भी अनदेखा ना करें। ऐसा करने से किसान पीएम किसान योजना की आगामी 16वीं क़िस्त से वंचित रह सकते हैं। दरअसल यह अपडेट योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने को लेकर है। इसीलिए किसान भाई जितनी जल्दी हो सके अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें।

बता दें की जिन किसानों ने अब तक अपनी ई- केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके लिए अब बस 7 दिन का वक़्त है जिसमे उन्हें यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी। इसकी पूर्ती के लिए 31 जनवरी की आखिरी तारिख तय की गई है। जो किसान इस प्रक्रिया को कर लेंगे उनके बैंक खाते में 16वीं क़िस्त के पैसे आएंगे। पर जो किसान ई- केवाईसी नहीं करवाएंगे उनके बैंक खाते इनएक्टिव हो जाएंगे। आप ई-केवाईसी करने के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें।

स्रोत: कृषि जागरण

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भोपाल भोपाल सरसों(काला) 4525 4525
छतरपुर छतरपुर सरसों(काला) 4930 5080
दमोह दमोह सरसों 4770 4895
इंदौर इंदौर सरसों 3500 3500
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4861 5090
कटनी कटनी सरसों(काला) 3800 5052
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5025 5025
सागर सागर सरसों(काला) 4740 4910
सतना सतना सरसों(काला) 4450 5065
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 4771 4771
जबलपुर शाहपुरा (जबलपुर) सरसों 5290 5310

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश, कोहरे में आएगी कमी

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड आदि राज्यों में बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की गतिविधियां अब तेजी पकड़ेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाएगा उसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आना शुरू होगी तथा दिन और रात के तापमान थोड़े से बढ़ेंगे जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी 25 जनवरी से शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे 1500 किसान, कृषि विभाग ने भेजा निमंत्रण

1500 farmers will participate in the 75th Republic Day celebrations

पूरा देश इस समय गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा जिसमे राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराएंगी। इस दौरान हमेशा की तरह राजपथ (कर्तव्य पथ) पर परेड का भी आयोजन किया जाएगा। हालाँकि इस बार के परेड में कुछ ख़ास होने वाला है। इस बार सरकार की तरफ से 1500 से अधिक किसानों को भी परेड में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

परेड में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में शामिल होने वाले किसानों को शामिल किया जा रहा है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट के अनुसार वैसे किसानों को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जो जिन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है और जो किसान, किसान उत्पादक समूह से जुड़कर लाभ कमा रहे हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में आई नरमी, उच्च भाव पहुंचे 27800 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लहसुन 6000 8000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 9000 26520
इंदौर इंदौर लहसुन 2027 23720
इंदौर इंदौर लहसुन 8500 20355
रतलाम जावरा लहसुन 9000 27852
नीमच मनसा लहसुन 9000 24099
नीमच मनसा नया माध्यम 8000 16600
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 7000 26900
नीमच नीमच औसत 2600 25001
नीमच नीमच लहसुन 14501 25100
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 1012 26251
रतलाम रतलाम देसी 14100 21000
रतलाम रतलाम लहसुन 16751 16751
शाजापुर साजापुर लहसुन 12272 12272
सीहोर सीहोर लहसुन 17600 25400
शाजापुर शुजालपुर देसी 14300 15200
मन्दसौर सीतामऊ देसी 15600 18400
उज्जैन उज्जैन लहसुन 1509 23001

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में फिर गिरे तापमान, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

मुंबई में कल यानी 23 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरे। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 27 जनवरी से बर्फबारी शुरू होगी जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share