15 जनवरी से पहले नहीं हुआ ये काम तो नहीं मिलेंगे 16वीं किस्त के पैसे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

देश भर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले कर अभी खेती किसानी को बेहतर बना रहे हैं। अब इसी योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसकी जानकारी हर किसान को जरूर रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर इस योजना से मिलने वाला आपका पैसा अटक सकता है।

बता दें की यह अपडेट योजना के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर है। जिन किसानों ने भी अब तक पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें अन्यथा आपकी 16वीं किस्त के 2000 रूपये अटक सकते हैं।

योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब बेहद कम समय बचा है। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार इसके लिए आखिरी तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या नजदीकी बैंक शाखा भी जा सकते है।

स्रोत: कृषि जागरण

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट सोयाबीन 4426 4832
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4649 4705
गुना एरोन सोयाबीन 4425 4686
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3800 4801
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 3970 4665
धार बदनावर पीला 4100 4150
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 3750 4600
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 4435 4435
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4401 4458
रायसेन बेगमगंज सोयाबीन 4380 4785
भोपाल बैरसिया पीला 3615 4720
भोपाल बैरसिया सोयाबीन 3700 4650
बेतुल बेतुल पीला 4351 4800
बेतुल बेतुल सोयाबीन 4099 4900
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2361 5051
भोपाल भोपाल पीला 3800 4665
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4145 4145
सागर बीना सोयाबीन 4605 4638
गुना बीनागंज सोयाबीन 4700 4700
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 4270 4680
राजगढ़ छापीहेड़ा सोयाबीन 3950 4615
छतरपुर छतरपुर सोयाबीन 4200 4300
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 2052 4625
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3540 4895
मन्दसौर दलौदा अन्य 3360 4201
दमोह दमोह पीला 4400 4400
देवास देवास सोयाबीन 2400 4600
धार धामनोद सोयाबीन 4610 4610
धार धामनोद सोयाबीन 4205 4640
धार धार पीला 4102 4790
धार धार सोयाबीन 1032 5300
धार गंधवानी सोयाबीन 4450 4600
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 3505 4340
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4300 4500
डिंडोरी गोरखपुर सोयाबीन 4040 4100
गुना गुना सोयाबीन 4605 4770
खंडवा हरसूद सोयाबीन 4325 4450
खंडवा हरसूद पीला 4350 4570
इंदौर इंदौर पीला 3405 4570
जबलपुर जबलपुर सोयाबीन 4395 4395
रतलाम जावरा पीला 4571 4825
रतलाम जावरा सोयाबीन 3240 5180
झाबुआ झाबुआ पीला 4005 4010
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4400 4400
देवास कन्नोड सोयाबीन 4580 4600

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मिर्च की फसल में रस चूसक कीटों के नियंत्रण के उपाय!

Measures to control sucking pests in chilli crops!

क्षति के लक्षण: मिर्च की फसल के लिए रस चूसक कीट “थ्रिप्स एवं मकड़ी” अत्यंत विनाशकारी कीट साबित होती है। यह मिर्च की फसल में पत्तियों, डंठल एवं फल आदि से रस चूसते हैं जिससे पत्तियां ऊपर एवं नीचे की ओर मुड़ जाती हैं। इसके कारण फल भी विकृत हो जाते हैं, जो कुरड़ा मुरड़ा या वायरस रोग का कारण बनते हैं।

नियंत्रण के उपाय: इस कीट के नियंत्रण के लिए, मेओथ्रिन (फेनप्रोपेथ्रिन 30% ईसी) @136 मिली या फॉस्माईट 50 (इथिआन  50% ईसी) @ 600-800 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली + नोवामैक्स (जिब्रेलिक एसिड 0.001% एल) @ 300 मिली , प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

3 दिन बाद प्रिवेंटल BV, @ 100 ग्राम, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

खेती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, राजस्थान में तापमान शून्य के भी नीचे

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य के भी नीचे आ गए हैं। राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कड़ाके की सर्दी है। उत्तर भारत में अब कोहरा कम होने लगेगा तथा धूप निकलने लगेगी जिससे दिन के तापमान बढ़ेंगे और इससे कुछ राहत मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 12 और 13 जनवरी को बर्फबारी कर सकता है। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 जनवरी के आसपास आएगा। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

टमाटर की फसल में लीफ माइनर कीट के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of leaf miner pest in tomato crop

लीफ माइनर क्षति के लक्षण: यह बहुत ही छोटे कीट होते हैं। इसकी क्षति के लक्षण सबसे पहले पत्तियों पर दिखाई देते हैं। इस कीट की मादा, पत्तियों के अंदर सुरंग बनाकर अंडे देती हैं। जिससे लार्वा बाहर आकर पत्तियों के हरे पदार्थ को खुरच कर खाते हैं जिसके कारण पत्तियों पर सफेद रंग की टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें दिखाई देती हैं। अधिक संक्रमण होने पर पत्तियां कमजोर होकर गिरने लगती हैं।

नियंत्रण के उपाय: इस कीट के नियंत्रण के लिए, बेनिविया (साइंट्रानिलिप्रोएल 10.26% ओडी) @ 360 मिली + नीमगोल्ड एजाडिरेक्टिन 3000 पीपीएम) @ 1000 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड 50 मिली + नोवामैक्स (जिब्रेलिक एसिड 0.001 % एल) @ 300 मिली, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

फिर बदलेगा देश के अधिकांश राज्यों का मौसम, उत्तर भारत को जल्द मिलेगी सर्दी से राहत

know the weather forecast,

कई राज्यों का मौसम फिर से बदलने वाला है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हो रही बारिश अब थम जाएगी। दक्षिण भारत की बारिश में भी भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम लगभग साफ होने लग जाएगा। उत्तर भारत में एक-दो दिनों तक और घना कोहरा छा सकता है परंतु कई जगह धूप खिलेगी जिससे दिन के तापमान कुछ बढ़ेंगे और सर्दी से राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बिना बिजली हो पाएगी सिंचाई, इस योजना से मिलेगा किसानों को लाभ

Irrigation will be possible without electricity

गर्मियों में बिजली की किल्लत से किसानों को सिंचाई करने में बहुत दिक्कत होती है। राज्य के किसानों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक योजना लागू की है। इसके तहत अब खेत में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सौर ऊर्जा की मदद से पंप को चलाया जाएगा। 

इसके लिए प्रदेश में 1250 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। ऊर्जा संयंत्रों की मदद से 7996 कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से उर्जीकृत किया जा सकेगा। सरकार के अनुसार इस योजना द्वारा लाखों किसानों के खेतों में सिंचाई हो पाएगी और करीब एक हजार करोड़ रूपए भी बचेंगे। वहीं इस सौर ऊर्जा की मदद से किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध हो पाएगी।

दरअसल सरकार प्रदेश किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए हर साल 14 हजार 800 करोड़ रूपए खर्च करती आ रही है। ऐसे में सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से पंप चलाने की योजना लाभप्रद साबित होगी। बहरहाल वर्तमान में सौर ऊर्जा औसतन 3 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट पड़ रही है। वहीं ताप विद्युत में यह दर लगभग 5 रुपये 34 पैसे प्रति यूनिट है। ऐसे में सौर ऊर्जा से किसानों और सरकार दोनों की मुश्किलें खत्म होगीं।

स्रोत: पत्रिका

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी बरकरार, उच्च भाव पहुंचे 28000 रुपये के करीब

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 20000 21701
धार बदनावर लहसुन 9250 20415
मन्दसौर दलौदा औसत 12401 12401
मन्दसौर दलौदा लहसुन 2000 22001
इंदौर इंदौर लहसुन 4460 26051
रतलाम जावरा लहसुन 4400 27811
नीमच मनसा लहसुन 1000 24700
नीमच मनसा नया माध्यम 2400 21500
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 2000 27001
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 8300 25400
नीमच नीमच औसत 10701 20101
नीमच नीमच लहसुन 500 25325
मन्दसौर पिपल्या औसत 14380 22701
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 2400 26101
रतलाम रतलाम देसी 10600 25806
रतलाम रतलाम लहसुन 7000 25000
रतलाम सैलाना औसत 7101 18001
रतलाम सैलाना लहसुन 16901 16901
शाजापुर साजापुर औसत 17058 17576
शाजापुर साजापुर लहसुन 16000 20356
सीहोर सीहोर लहसुन 1001 24030
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 15900 24151
शाजापुर शुजालपुर देसी 12000 22000
उज्जैन उज्जैन लहसुन 15300 24000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आलू की फसल में पछेती झुलसा रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of late blight in potato crops

क्षति के लक्षण: इस रोग से पौधों की पत्तियाँ, तने एवं कंद प्रभावित होते हैं। सबसे पहले इस रोग के लक्षण पत्तियों के सिरों और किनारों पर पानी से लथपथ छोटे-छोटे भूरे धब्बे के रूप में विकसित होते हैं। इन धब्बों के चारों ओर कवक की एक सफेद कपास जैसी वृद्धि दिखाई देती है। अनुकूल मौसम की स्थिति में जैसे – कम तापमान, उच्च आर्द्रता आदि में रोग तेजी से फैलता है और पूरी फसल 10-14 दिनों के भीतर नष्ट हो सकती है और झुलसा हुआ रूप ले सकती है।

नियंत्रण के उपाय: इस रोग के नियंत्रण के लिए, नोवाक्रस्ट (एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 11% + टेबुकनाज़ोल 18.3% एससी) @ 300 मिली या करमानोवा (कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% डब्ल्यूपी) @ 700 ग्राम + नोवामैक्स (जिब्रेलिक एसिड 0.001 % एल) 300 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड 50 मिली, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

24 घंटे तक और जारी रह सकती है कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश देखी गई है बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। उत्तर दिशा से चलने वाली हवाएं 11 जनवरी से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिराएंगे तथा सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में पाला पड़ने की भी आशंका है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share