हाई क्वालिटी उपज देने वाली टॉप ब्रांड की मूंग बीज किस्में

High Quality Yielding Top Brand Moong Seed Varieties

वर्तमान में कई किसान भाई जायद मूंग की खेती की योजना बना रहे होंगे, इसके लिए उन्हें जबरदस्त उपज देने वाले मूंग बीज वेराइटी चाहिए होंगे। किसान इस वीडियो के माध्यम से टॉप ब्रांड के सभी उन्नत मूंग बीज किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में अच्छी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम के पहाड़ों पर हिमपात भी हो सकती है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख तथा गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में लगातार बारिश और हिमपात बना रहेगा। गुजरात राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 1 बार फिर बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

5 हजार तक के यंत्र लेने पर 100% तक का मिलेगा अनुदान

Up to 100% subsidy will be given on buying equipment up to 5 thousand

राजस्थान के भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की की तरफ से “राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन योजना” चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के करीब 2 लाख भूमिहीन श्रमिकों को हस्तचालित कृषि यंत्र की खरीदी हेतु 5000 रूपये का अनुदान मिलेगा। यह अनुदान हर परिवार को दिया जाएगा। इस अनुदान योजना में सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इस योजना के अंतर्गत श्रमिक वाटर कैन, झाड़ी काटने की कैंची, घास काटने की मशीन, ड्रिबलर, कुल्हाड़ी सहित 42 तक के उपकरण खरीद सकेंगे। इन उपकरणों पर श्रमिकों को 100% का अनुदान मिलेगा। इसके लिए विभाग ने जिलेवार महिला भूमिहीन श्रमिकों की सूचि बनाकर भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य जारी कर दिए हैं।

स्रोत: दैनिक भास्कर

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

किसानों को उपहार में मिलेंगे 10 हजार नए सोलर पंप, जल्द उठाएं लाभ

Farmers will get 10000 new solar pumps as a gift

कई राज्यों में बिजली की किल्लत की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। खासकर के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। सिंचाई के कार्य में किसान कई बार बिजली की किल्लत से दो चार होते रहते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से कई कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को 10 हजार सोलर पंपों का आवंटन करेगी।

इस योजना में पहले आओ और पहले पाओ के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करवाया जा रहा है। सोलर पंप के कुल खर्च का 30% राज्य सरकार देगी तो बाकी 30% केंद्र सरकार देगी वहीं बाकी के 40% की राशि किसानों को अपने पास से लगानी होगी। इसका मतलब हुआ की किसान को इस योजना में कुल 60% की सब्सिडी मिल जायेगी।

स्रोत: आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इन तीन राज्यों में होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अलनीनो बनना लगभग तय है परंतु कुछ मॉडल इंडियन ओशन डायपोल को भी पॉजिटिव दिखा रहे हैं जिससे मानसून में बारिश अच्छी हो सकती है। अगले कई दिनों तक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होती रहेगी पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार हैं। बाकी कई राज्यों में तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देने लगेंगे। 1 मार्च से 3 मार्च के बीच भारी हिमपात हो सकता है। उसी समय पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश भी हो सकती है। अब कल से पंजाब से लेकर के राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ेगी तथा फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मखाने की खेती पर 75% की सब्सिडी, किसान होंगे मालामाल

75% subsidy on Makhana farming

मखाने की खेती में न तो खाद और न ही कीटनाशक का इस्तेमाल होता है इसीलिए इसकी खेती में खर्च काफी कम लगती है। वहीं इसकी उपज से कमाई लाखों में होती है। इसी वजह से सरकार भी मखाने की खेती करने को किसानों को प्रोत्साहित करती रहती है।

बिहार में मखाने की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों को मखाने के खेती के लिए 75% की भारी सब्सिडी दी जाती है। इसका मतलब हुआ की किसान को इस खेती में सिर्फ 25% का खर्च हीं खुद से करना होता है और बाकी का खर्च सरकार उठाती है।

इसके अलावा अगर मखाना की खेती में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो किसान अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए कृषि महाविद्यालय जलालगढ़ या भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय जा सकते हैं और वहां के कृषि वैज्ञानिक या संबंधित अधिकारी से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 4000 5400
शाजापुर कालापीपल अन्य 230 2475
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2801 7100
इंदौर सांवेर अन्य 500 600
उज्जैन उज्जैन (एफ एंड वी) लहसुन 520 6426

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे बाद एक बार फिर देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में तापमान बढ़ेंगे। अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से बारिश और हिमपात देगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सोयाबीन भाव में दिखी कितनी तेजी, देखें ताजा मंडी भाव

Soybean Mandi Rates,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2000 5551
उज्जैन बड़नगर पीला 4222 6,021
धार बदनावर पीला 3300 5,700
होशंगाबाद बानापुरा पीला 4344 5,430
शाजापुर बेरछा पीला 5100 5,460
खरगोन भीकनगांव अन्य 4750 5,441
दमोह दमोह पीला 4505 5,350
धार धार अन्य 3220 5,590
धार गंधवानी सोयाबीन 5250 5,400
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4900 5,100
अशोकनगर ईसागढ़ पीला 4900 5,470
शाजापुर कालापीपल पीला 5055 5,540
खरगोन खरगोन अन्य 5130 5460
देवास खातेगांव सोयाबीन 3500 5372
देवास खातेगांव सोयाबीन 3500 5371
हरदा खिरकिया पीला 3340 5471
विदिशा लटेरी पीला 4750 5370
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4000 5618
इंदौर महू अन्य 4300 4300
शाजापुर शुजालपुर अन्य 3500 5466
विदिशा सिरोंज अन्य 4865 5504

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share