मानसून की मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

मानसून पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र गुजरात पर और दूसरा उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास बना है। बंगाल की खाड़ी में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश हो सकती है। उत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश की ये गतिविधियां कम से कम 1 सप्ताह तक पूरे भारत को भिगोएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>