इस मंडी में लहसुन भाव पहुंचा 15000 के पार, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 4300 15440
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2000 3000
नीमच जावद अन्य 5000 5000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 8001 15001
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 6200 13700
नीमच नीमच देसी 5250 15500
रतलाम सैलाना अन्य 7431 14591
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 5500 12000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश के आसार, पूर्वी भारत भारी बारिश से बेहाल

know the weather forecast

अभी अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान सहित महाराष्ट्र के अधिकांश जिले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में सूखे जैसे हालात बने रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में बारिश शुरू होने के आसार हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सहित झारखंड में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आम केला समेत इन फलों की बागवानी पर मिल रही बंपर सब्सिडी

Bumper subsidy on horticulture of these fruits including mango and banana

सरकार की तरफ से बागवानी फसलों की खेती को आजकल खूब प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसकी वजह से बागवानी फसलों की उपज में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बहरहाल इसी कड़ी में बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। इसके अंतर्गत किसान आम, केला, अमरूद और पपीते की बागवानी कर जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।

राज्य सरकार की तरफ से “सघन बागवानी मिशन” के अंतर्गत नवादा जिले में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बागीचे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एक किसान को न्यूनतम 8 कट्ठा और अधिकतम 1 हेक्टेयर में पौधे लगाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा जिले में 80 हेक्टेयर में केले का बगीचा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं 5 हेक्टेयर में अमरूद एवं 10 हेक्टेयर में पपीता लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार किसानों को सब्सिडी भी दे रही है।

पपीता के बागीचे पर 75% वहीं अन्य बगीचे पर 90% की सशर्त सब्सिडी दी जायेगी। इसमें शर्त यह होगा की पहले साल के बाद 80 से 90% पौधे जीवित रहें तभी सब्सिडी की अगली किस्त दी जायेगी। इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के तहत ww.horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर के किसान लाभ ले सकते हैं।

श्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इस स्वतंत्रता दिवस पोस्ट करें सेल्फी तिरंगे के साथ और जीतें शानदार उपहार

Selfie with Tiranga

आप सभी को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्रामोफ़ोन ने आप सभी किसान भाइयों के लिए शुरू किया है “सेल्फी विथ तिरंगा” प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर किसान जीत सकते हैं शानदार इनाम।

क्या है प्रतियोगिता ?

इस प्रतियोगिता में किसान भाइयों को ग्रामोफ़ोन ऐप के समुदाय सेक्शन पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करनी है और अपने मित्रों से पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट्स करवानी है। सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट पाने वाले टॉप 3 किसान इस प्रतियोगिता के विजेता बनेंगे और इन्हें शानदार इनाम भी दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता 11 अगस्त से 17 अगस्त 2023 तक चलेगी। इसमें भाग लेने वाले किसान प्रतियोगिता अवधि के 7 दिनों में अपने पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट प्राप्त करने की कोशिश करें और बनें विजेता।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2150 2270
भिंड आलमपुर अन्य 2250 2340
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2210 2666
उज्जैन बड़नगर अन्य 2212 2539
धार बदनावर लोकवान 2325 2890
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2350 2520
रायसेन बेगमगंज अन्य 2405 2650
मन्दसौर भानपुरा अन्य 2300 2350
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2379 2701
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2310 2339
सागर बीना एमपी(देसी) 2325 2710
सागर बीना शरबती 2600 3487
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2200 2200
छतरपुर हरपालपुर अन्य 2300 2400
सीहोर इछावर लोकवान 2541 2741
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2400 2461
सीहोर इछावर अन्य 2300 2368
अशोकनगर ईसागढ़ एमपी शरबती 3100 3100
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2350 2350
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवान 2110 2560
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1880 2175
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2470 2945
खरगोन खरगोन अन्य 2410 2684
देवास खातेगांव अन्य 2316 2800
राजगढ़ खिलचीपुर 147 औसत 2300 2405
सागर खुरई एमपी शरबती 2350 3420
विदिशा लटेरी लोकवान 2230 2380
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2360 2999
भिंड महू अन्य 2200 2315
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2276 2749
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 2300 2362
पन्ना पवई 147 औसत 2240 2240
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2285 2290
सतना रामनगर अन्य 2310 2400
रतलाम रतलाम लोकवान 2345 2890
मुरैना सबलगढ़ देशी 2200 2200
सागर सागर अन्य 2200 2900
इंदौर सांवेर अन्य 2200 2501
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2275 2348
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2337 2346
जबलपुर सिहोरा मिल गुणवत्ता 2126 2345
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2000 2030
शाजापुर सोयतकलां अन्य 2150 2320
शाजापुर सुसनेर अन्य 2350 2380
उज्जैन तराना 147 औसत 2330 2550
रायसेन उदयपुरा लोकवान 2280 2410
उमरिया उमरिया अन्य 2100 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से फिर शुरू होगी बारिश, बिन बारिश फसलों को हो रहा नुकसान

know the weather forecast,

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मानसून की ट्रफ लाइन अभी भी पहाड़ों की तलहटी में है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर भी हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बायोफ्लॉक मछली पालन पर 60% सब्सिडी, कम खर्च में पाएं ज्यादा मुनाफा

60% subsidy on biofloc fish farming

अगर आपके पास तालाब नहीं है और आप फिर भी मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते है तो इसमें आपकी मदद करेगा बायोफ्लॉक तकनीक। इसकी मदद से आप छोटे से जगह पर भी आसानी से मछली पालन कर सकते है। इस तकनीक के इस्तेमाल से मछलीपालन कम खर्च में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। बता दें की छत्तीसगढ़ में किसानों को मछली पालन के लिए भारी सब्सिडी भी दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मछली पालन के काम को कृषि का दर्जा देने हेतु 40 से 60% तक की सब्सिडी राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही। इस क्षेत्र में मिल रही नई नई सुविधाओं और बढ़ते फायदों के कारण अब किसानों के साथ साथ पढे़ लिखे युवा भी मछली पालन की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं।

बता दें की बायोफ्लॉक तकनीकी मछली पालन करने की बेहतरीन तकनीक है। इसके लिए मत्स्य विभाग के महासमुंद जिला कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। इसके अंतर्गत मछली पालन करने वालों को 7 लाख रुपए के यूनिट में सब्सिडी दी जाती है। महिलाओं व एसटी, एससी वर्ग को 60% वहीं पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी दी जाती है।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

इस मंडी में लहसुन भाव पहुंचा 18000 के पार, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 7250 10500
मन्दसौर दलौदा औसत 1800 9600
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 200 13480
नीमच जावद अन्य 5001 5001
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 8000 14000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7700 14700
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 5000 14600
नीमच नीमच देसी 6200 18200
रतलाम सैलाना अन्य 2000 13421
सिवनी सिवनी औसत 7000 9000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7120 12900

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले 2 हफ्ते नहीं होगी बारिश, मानसून पर अलनीनो का दिखेगा असर

know the weather forecast,

अलनीनो अब पूरी तरह प्रभावी होने लगा है। अगस्त में बारिश की गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ब्रेक मानसून कंडीशन भी बनी हुई है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले जिलों सहित उत्तरी पश्चिमी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में ही रहेगी। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। मानसून शेष भारत में कमजोर रहेगा और अगस्त के अगले एक या 2 सप्ताह तक सामान्य से कम बारिश ही हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

80 प्रतिशत की बंपर सब्सिडी पर खरीदें महंगे कृषि यंत्र

Buy expensive agricultural machinery at a bumper subsidy of 80 percent

हरियाणा सरकार की कृषि यंत्र अनुदान योजना छोटे किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार किसानों को कृषि मशीनरी खरीदने पर 80% तक की सब्सिडी प्रदान करती है। इन सब्सिडी की सहायता से, किसान खेती के लिए आधुनिक यंत्रों का उपयोग करने में सक्षम होते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, प्रदेश के छोटे किसान वित्तीय रूप से सशक्त महसूस कर रहे हैं।

इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण लाभ छोटे किसानों को मिल रहा है, जिन्हें पहले खेतों में अपना काम शुरू करने से पहले बड़े किसानों के काम खत्म होने का इंतजार करना पड़ता था। एक बार जब बड़े किसानों का काम पूरा हो जाता था, तो छोटे किसान बड़े किसानों की मशीनरी का उपयोग करके अपना काम शुरू करते थे। हालाँकि, इस सरकारी योजना के लागू होने से अब छोटे किसान भी मशीनरी खरीद सकते हैं और अपना काम समय पर पूरा कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत सरकार कृषि यंत्रों पर दो स्लैब में सब्सिडी दे रही है। पहले स्लैब के अंतर्गत कुछ कृषि यंत्रों की खरीद पर 80% तक की सब्सिडी का प्रावधान है वहीं दूसरे स्लैब में किसानों को करीब 50% तक की सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया है। योजना में आवेदन के लिए आप हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriharyanacrm.com पर जा सकते हैं।

श्रोत: ज़ी न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share