उत्तर और मध्य भारत में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनेगा जो आगे चलकर समुद्री तूफान भी बन सकता है। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा है कि यह आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरवेंस आएगा जो कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देगा। उत्तर भारत और मध्य भारत में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे दाम पर मिल रहे खेती के महंगे मशीन, जानें क्या है सरकार की योजना?

Expensive farming machines are available at half the price

भारत आज तकनीक के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 के माध्यम से चाँद पर भी दस्तक दे दी है। हालांकि एक तरफ जहाँ देश चाँद पर कदम रख चुका है वहीं दूसरी तरह ऐसे बहुत सारे किसान हैं जो आज भी पारंपरिक खेती करते हुए बैल और हल का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे सभी किसान भी आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठा पाएं इस उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई सारी योजनाएं चला रही है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों को खेती के मशीनों पर एक लाख रुपये तक की सुपर सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है। यह योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना में डिस्क प्लाउ, हल, टैक्टर माउंटेज स्प्रेयर, आलु खुदाई मशीन, पॉवर थ्रेशर और क्लीटवेटर समेत कई अन्य कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक की सुपर सब्सिडी दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रदेश के कृषि विभाग की अधिकारी वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देसी 2390 2420
भिंड आलमपुर अन्य 2100 2500
धार बदनावर लोकवन 2305 3051
खरगोन भीकनगांव लोकवन 1900 2810
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2401 2501
दतिया दतिया अन्य 2125 2125
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2430 2430
मुरैना जोरा देसी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2060 2465
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1940 2195
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2525 3030
शिवपुरी खनियाधाना लोकवन 2125 2125
देवास खातेगांव अन्य 2210 2960
अनुपुर कोतमा अन्य 2500 2500
भिंड महू अन्य 2450 2525
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2410 2415
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 2610 2610
सागर सागर अन्य 2200 2400
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2340 2470
सीहोर श्यामपुर मिल गुणवत्ता 2425 2475
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2155 2180
उमरिया उमरिया अन्य 2150 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, बारिश ओले और बिजली गिरने की संभावना

know the weather forecast,

अब देश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। देश के कई इलाकों से बारिश की खबरें सामने आ रही है। यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश हुई है। कुछ राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। इन राज्यों में अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के राजकोट और मोरबी जिलों में भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं भी चली हैं। गुजरात के कई जिलों सहित राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश और मेघ गर्जना देखी गई। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और हिमपात देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। 24 घंटे बाद गुजरात और राजस्थान से मौसम साफ होने लगेगा लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक नया समुद्री तूफान बनने वाला है। इसका कई राज्यों पर असर होगा। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा। 26 नवंबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की सम्भावन दिखाई दे रही है। राजस्थान के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त उछाल, उच्च भाव पहुंचे 26000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 8000 16000
खरगोन बड़वाह अन्य 9000 15000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 7800 8200
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 1400 27000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2000 2400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4320 18670
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 11000 21000
नीमच नीमच देसी 10100 26000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 17000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 6000 24000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 5225 21401
रतलाम सैलाना अन्य 4900 21301
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 21000
झाबुआ थांदला औसत 6000 8000
हरदा टिमरनी लहसुन 10000 10000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान कराएगा कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस साल का चौथा तूफान बनने वाला है। इसका असर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश पर दिखाई देगा। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेमौसम बारिश होगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश 27 नवंबर को हो सकती हैं। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और स्नोफॉल दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6600 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 1100 5240
धार बदनावर पीला 4150 5000
खरगोन भीकनगांव अन्य 4000 6650
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 4801 5117
धार गंधवानी सोयाबीन 4800 5120
मन्दसौर गरोठ अन्य 4800 5000
होशंगाबाद इटारसी पीला 4201 5260
झाबुआ झाबुआ पीला 4750 5050
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4890 5500
शाजापुर कालापीपल पीला 4785 5270
देवास खातेगांव सोयाबीन 3400 5150
शिवपुरी खटोरा अन्य 4680 4890
राजगढ़ खुजनेर पीला 4500 5261
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4600 5180
नरसिंहपुर नरसिंहपुर अन्य 4701 5650
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4920 4930
रतलाम रतलाम पीला 3671 6150
सागर सागर पीला 4400 5125
इंदौर सांवेर पीला 4200 5285
सागर शाहगढ़ अन्य 4800 4855
झाबुआ थांदला पीला 4700 5000
रायसेन उदयपुरा अन्य 4000 4700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। अभी इसके तूफान बनने की संभावना के बारे में कहना मुश्किल है। अगर यह तूफान बना तो उससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को कोई खतरा नहीं होगा। 25 तारीख से महाराष्ट्र में बारिश शुरू हो जाएगी। 26 और 27 नवंबर को बारिश की गतिविधियां गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली में भी दिखाई देंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share