राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, मानसून अब पकड़ेगा रफ्तार

know the weather forecast,

राजस्थान के पूर्वी जिलों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो रही है। अब मानसून तेजी पकड़ेगा और जल्दी ही उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। 3 दिन के अंदर मानसून उत्तराखंड को छू लेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी बारिश बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4602 5261
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4848 5499
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-जैविक 5270 5560
सीहोर आष्टा सरसों (काला) 5112 5172
शिवपुरी बदरवास सरसों 5370 5370
सागर बामोरा सरसों 5305 5400
होशंगाबाद बानापुरा सरसों 5200 5312
शिवपुरी बराड़ सरसों 5500 5750
बेतुल बेतुल सरसों 4790 4826
भिंड भिंड सरसों 5305 5305
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4605 5520
सागर बीना सरसों 4901 5800
छतरपुर छतरपुर सरसों 5051 5100
छतरपुर छतरपुर सरसों (काला) 5200 5300
मन्दसौर दलौदा सरसों 5100 5300
दमोह दमोह सरसों 4500 5265
देवास देवास सरसों 5145 5145
रायसेन गैरतगंज सरसों 5030 5030
विदिशा गंज बासौदा सरसों 4200 5780
भिंड गोहाद सरसों (काला) 5515 5750
भिंड गोहाद पीला (काला) 5560 5585
गुना गुना सरसों 4700 5475
देवास हाटपिपलिया सरसों 4850 4850
हरदा हरदा सरसों 4890 5415
हरदा हरदा सरसों-जैविक 4790 4790
सीहोर इछावर सरसों 4990 4990
इंदौर इंदौर सरसों 5640 5640
होशंगाबाद इटारसी सरसों 5250 5341
जबलपुर जबलपुर सरसों 5080 5170
जबलपुर जबलपुर सरसों-जैविक 5005 5005
रतलाम जावरा सरसों 5111 5441
राजगढ़ जीरापुर सरसों 5300 5480
राजगढ़ जीरापुर सरसों (काला) 5285 5440
मुरैना कैलारस सरसों 5626 5682
कटनी कटनी सरसों 4500 5341
कटनी कटनी सरसों (काला) 4500 5341
शिवपुरी खनियाधाना सरसों 5225 5300
देवास खातेगांव सरसों 2800 4801
राजगढ़ खुजनेर सरसों (काला) 5280 5335
सागर खुरई सरसों 5000 5860
शिवपुरी कोलारस सरसों 5300 5715
राजगढ़ कुरावर सरसों 5010 5235
भिंड लहार सरसों (काला) 5283 5351
नीमच मनसा सरसों 3000 5410
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 3901 6401
मुरैना मुरैना सरसों 5505 5720
भिंड महू अन्य 5375 5375
भिंड महू सरसों (काला) 5405 5405
भिंड महू पीला (काला) 5350 5415
सतना नागोद सरसों (काला) 4720 4720
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 5220 5350
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 4525 5170
छतरपुर नौगांव सरसों 4990 5000
नीमच नीमच सरसों 5180 5390
राजगढ़ पचौर सरसों 5450 5460
दमोह पथरिया सरसों 5175 6000
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4650 5250
शिवपुरी पोहरी सरसों 5010 5690
शिवपुरी पोहरी सरसों (काला) 5495 5495
मुरैना पोरसा सरसों (काला) 5450 5525
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर सरसों 5059 5165
छतरपुर राजनगर सरसों (काला) 5200 5200
रीवा रीवा सरसों (काला) 5021 5115
मुरैना सबलगढ़ सरसों 5550 5620
सागर सागर सरसों-जैविक 4715 5380
शाजापुर साजापुर सरसों 5170 5275
सतना सतना सरसों 4000 4700
सीहोर सीहोर सरसों (काला) 3501 5001
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5387 5650
विदिशा सिरोंज सरसों 4020 5335
हरदा टिमरनी सरसों 4050 4775
विदिशा विदिशा सरसों 3700 5450
विदिशा विदिशा सरसों-जैविक 5280 5280
श्योपुर विजयपुर सरसों 5500 5775

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

धान की नर्सरी में पीलापन बढ़ने पर हो जाएँ सावधान, जल्द अपनाएँ उचित नियंत्रण उपाय

The problem and solution of yellowing in paddy nursery

आमतौर पर धान की नर्सरी में पीलापन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-पानी की कमी, अधिक तापमान, पोषक तत्वों की कमी और कीट एवं रोगों का प्रकोप आदि। इन सभी कारणों से धान की नर्सरी में पीलेपन की समस्या देखने को मिलती है। बेहतर फसल विकास के लिए, पानी में घुलनशील उर्वरक एनपीके 19:19:19 @ 75 ग्राम प्रति पम्प की दर से छिड़काव करें या तलवार जिंक सुपर-14 (चेलेटेड जिंक 12%) 1 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।

सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु, (ट्राई-डिजॉल्व पैडी मैक्स) को 20 ग्राम प्रति पम्प और रस चूसक कीट एवं फफूंद जनित रोगों के लिए, थियानोवा-25 (थियामेथोक्सम 25% डब्लू जी) 10 ग्राम/पंप और करमानोवा (कार्बेनडाज़िम 12% + मैनकोज़ेब 63% WP) 25 ग्राम/पंप में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में पहुंचा मानसून, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून फिलहाल धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश से पहले यह राजस्थान तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों में यह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा को पार करते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी अब मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पंजाब का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा परंतु दिल्ली, हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी, पढ़े पूरी जानकारी

Government is giving bumper subsidy on 75 types of agricultural equipment

आज के जमाने में खेती किसानी में आधुनिक यंत्रों का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अब बिना इन यंत्रों के उपयोग के खेती करना असंभव सा हो गया है। इसीलिए सरकार भी किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी योजनाएं चला रही है। यह नई पहल बिहार सरकार ने शुरू की है। इस योजना का नाम “कृषि यांत्रिकरण योजना” है और इसके माध्यम से ही किसानों को कृषि यंत्रों की खरीदारी पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है।

बता दें की इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से होती है। गौरतलब है की चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना में कुल 82.85 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। वहीं केंद्र की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन के माध्यम से कुल 104.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस योजना से स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रा बेलर, ब्रस कटर आदि यंत्र पर अनुदान दी जा रही है। गौरतलब है की इस योजना से कुल 75 प्रकार के खेती के यंत्रों पर 40% से 80% तक की सब्सिडी दी जा रही है।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 23500 रुपये तक पहुंचे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम आलोट लहसुन 6550 12052
शाजापुर अकोदिया औसत 5100 16500
सीहोर आष्टा लहसुन 5800 16500
उज्जैन बड़नगर लहसुन 5600 14800
धार बदनावर देसी 4500 16200
धार बदनावर लहसुन 6500 6500
भोपाल भोपाल लहसुन 3800 19050
मंदसौर दलोदा लहसुन 1600 19500
सागर देवरी औसत 6000 6200
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 3700 17000
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 17810
रतलाम जावरा लहसुन 13251 13251
रतलाम जावरा लहसुन-ऑर्गेनिक 15150 15150
नीमच जावद लहसुन 4010 20701
शाजापुर कालापीपल लहसुन 6500 17450
नीमच मनासा लहसुन 2000 15800
नीमच मनासा लहसुन-ऑर्गेनिक 6400 14400
नीमच मनासा नया मीडियम 4900 8200
मंदसौर मंदसौर लहसुन 1000 22801
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 5700 18000
नीमच नीमच औसत 4250 19000
नीमच नीमच लहसुन 5900 23500
मंदसौर पिपल्या लहसुन 1700 20400
मंदसौर पिपल्या लहसुन-ऑर्गेनिक 3101 17753
धार राजगढ़ लहसुन 3500 15500
रतलाम रतलाम देसी 10900 12750
रतलाम रतलाम लहसुन 3201 23301
रतलाम सैलाना औसत 5001 15000
रतलाम सैलाना देसी 10500 14300
रतलाम सैलाना लहसुन 4000 18501
शाजापुर साजापुर लहसुन 4754 12840
राजगढ़ सारंगपुर औसत 4000 6000
सीहोर सीहोर लहसुन 2900 18000
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 15100 15100
शाजापुर शुजालपुर देसी 2000 18100
मंदसौर सीतमऊ देसी 8930 18100
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 4600 4600
उज्जैन उज्जैन लहसुन 500 23000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की फसल में खैरा रोग की पहचान एवं निवारण के उपाय

Identification and prevention of Khaira disease in paddy

खैरा रोग धान की फसल में लगने वाला एक प्रमुख रोग है। इस रोग में पत्तियों पर हल्के पीले रंग के धब्बे बनते हैं जो बाद में कत्थई रंग के हो जाते हैं। रोग की तीव्र अवस्था में रोग से ग्रसित पत्तियां सूखने लगती हैं। इसकी वजह से फसल में कल्ले भी कम निकलते हैं और पौधों की वृद्धि रुक जाती है। यह रोग मिट्टी में जस्ते (जिंक) की कमी के कारण होता है।

इसकी रोकथाम के लिए, ग्रोमोर (जिंक सल्फेट) 5 किग्रा प्रति एकड़ की दर से समान रूप से भुरकाव करें, या तलवार जिंक सुपर-14 (चिलेटेड जिंक 12%) को 1 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून की चाल अब फिर तेज होने वाली है। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 24 घंटे के बाद मानसून पूर्वी भारत में भी आगे बढ़ना शुरू कर देगा। दिल्ली और हरियाणा सहित पंजाब का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों के दौरान बारिश नहीं होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी अब बारिश की गतिविधियों में कुछ तेजी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव पहुंचे 4700 रुपए

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अलीराजपुर अलीराजपुर सोयाबीन 4300 4300
धार बदनावर पीला 4250 4300
शाजापुर बेरछा सोयाबीन 3690 4000
बैतूल बैतूल पीला 4300 4400
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 3500 4576
दमोह दमोह अन्य 4500 4500
धार धार सोयाबीन 3825 3900
विदिशा गंजबासौदा सोयाबीन 4250 4250
इंदौर गौतमपुरा पीला 4450 4450
इंदौर इंदौर सोयाबीन 4200 4200
इंदौर इंदौर ऑर्गेनिक 2700 2700
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4400 4710
अलीराजपुर जोबट सोयाबीन 3700 3700
अलीराजपुर जोबट पीला 3700 3700
खरगोन खरगोन सोयाबीन 4300 4360
देवास खातेगांव सोयाबीन 4500 4500
शाजापुर नलकेहड़ा सोयाबीन 4290 4345
राजगढ़ पचौर सोयाबीन 4115 4530
छिंदवाड़ा पंढुर्ना सोयाबीन 4421 4500
झाबुआ पेटलावद सोयाबीन 4200 4200
सागर सागर सोयाबीन 4135 4205
राजगढ़ सारंगपुर सोयाबीन 4335 4401
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 4311 4375
शाजापुर सुसनेर सोयाबीन 4350 4350
उज्जैन तराना पीला 4400 4511

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की नर्सरी में खरपतवार प्रकोप पहुंचाएगा नुकसान, जल्द करें नियंत्रण के उपाय

Weed control measures in the paddy nursery

धान की नर्सरी में खरपतवार निकलने के कारण पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। दरअसल धान के पौधों के लिए जो पोषक तत्व नर्सरी में उपलब्ध रहते हैं या बाहर से डाले जाते हैं उसका उपभोग ये खरपतवार कर लेते हैं और पौधों को बढ़िया पोषण नहीं मिल पाता है। पोषक तत्वों की कमी के कारण धान के पौधे कमजोर हो जाते हैं, जिससे पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। इससे धान के पौधों का विकास धीमी गति से होने लगता है।

इससे बचाव के लिए बीज की बुवाई से 1 सप्ताह पहले हीं खेत में सिंचाई कर देनी चाहिए, और कुछ समय बाद खरपतवार निकलते ही गहरी जुताई करनी चाहिए। ऐसा करने से खेत में पहले से मौजूद खरपतवार नष्ट हो जाएंगे। बुवाई के 10 से 15 दिनों बाद यदि नर्सरी में खरपतवार नजर आ रहे हों तो निराई-गुड़ाई के द्वारा इन पर नियंत्रण करें।

रासायनिक नियंत्रण के लिए, बुवाई के 3 से 4 दिन बाद, साथी (पायराजोसल्फ्यूरॉन इथाइल 10% WP) 4 ग्राम/15 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।  

15 से 20 दिन बाद नॉमिनी गोल्ड (बिस्पायरीबैक सोडियम 10% SC) 8 मिली/15 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share