मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट सोयाबीन 3100 4700
शाजापुर आगर सोयाबीन 3400 4638
शाजापुर अकोदिया सोयाबीन 1901 4504
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4000 4410
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4223 4400
गुना एरन सोयाबीन 3790 4494
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3250 4570
सीहोर आष्टा पीला 3600 4565
सीहोर आष्टा सोयाबीन 3500 4587
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 2900 4400
धार बदनावर पीला 5055 5080
धार बदनावर पीला 1700 5075
धार बदनावर सोयाबीन 2775 4590
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 4226 4415
सागर बामोरा पीला 4191 4421
होशंगाबाद बानापुरा पीला 3851 4430
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 3950 4100
रायसेन बेगमगंज सोयाबीन 2000 4390
शाजापुर बेरछा सोयाबीन 4300 4700
भोपाल बैरसिया पीला 2860 4485
बेतुल बेतुल सोयाबीन 3800 4700
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 4150 4541
भोपाल भोपाल पीला 3500 4355
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3600 4790
छतरपुर बिजावर पीला 4400 4400
सागर बीना सोयाबीन 2775 4800
गुना बीनागंज सोयाबीन 4000 4420
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 4100 4170
अशोकनगर चंदेरी सोयाबीन 4380 4380
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4351 4533
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा अन्य 4412 4522
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4140 4720
मन्दसौर दलौदा अन्य 3040 4101
दमोह दमोह पीला 4100 4100
दमोह दमोह सोयाबीन 3685 4450
देवास देवास सोयाबीन 1000 4617
धार धामनोद सोयाबीन 4200 4475
धार धामनोद पीला 4310 4530
धार धामनोद सोयाबीन 3535 4305
धार धार पीला 3450 4576
धार धार सोयाबीन 1000 4630
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा पीला 4000 4000
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा सोयाबीन 4200 4350
विदिशा गंज बासौदा पीला 3500 4500
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 3330 4390
सागर गढ़ाकोटा सोयाबीन 3700 4620
इंदौर गौतमपुरा पीला 4400 4400
इंदौर गौतमपुरा पीला 4280 4475
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4000 4380
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4100 4150

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

लूज़ स्मट से गेहूँ की फसल को होगा नुकसान, जानें लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control of loose smut in wheat crop

लूज़ स्मट गेहूँ की फसल में लगने वाला एक बीज़ जनित रोग है। इस रोग के लक्षण बाली आने पर ही दिखाई देते हैं। रोगी पौधों की बालियों में दानों की जगह रोग जनक के बीजाणु काले पाउडर के रूप पाए जाते हैं एवं ये बीजाणु एक पतली झिल्ली से ढके होते हैं। ग्रसित पौधे आमतौर पर पहले परिपक्व होते हैं और उनकी ऊंचाई कम होती है।  

लूज़ स्मट रोग के रोकथाम के उपाय 

इस रोग के नियंत्रण का सबसे अच्छा उपाय बीज़ उपचार है। पत्तियों के पीले पड़ने पर संक्रमित बालियों को निकाल दें। इसके आलावा इस रोग के नियंत्रण के लिए करमानोवा  (कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोज़ेब 63%) @ 600 ग्राम/एकड़ या टेसूनोवा (टेबुकोनाज़ोल 10% + सल्फर 65% WG)@ 500 ग्राम, प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

तेज बारिश और ओलावृष्टि की बन रही संभावना, बदलेगा कई राज्यों का मौसम

know the weather forecast,

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू होगी। दो दिनों के अंतराल के बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 17 फरवरी को पहाड़ों पर पहुंचेगी। 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच पहाड़ों पर धुंआधार बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों में इसी दौरान बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र का मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे, दक्षिण भारत में तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

80 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर ले जाएँ सुपर सीडर मशीन

Buy Super Seeder Machine at a subsidy of up to 80 percent

खाद्यान्न उत्पादन में आज हम दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हैं। हमारी इस स्थिति के पीछे किसानों की मेहनत तो है हीं साथ हीं नई नई तकनीकों पर आधारित आधुनिक मशीनों ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। वैसे ये आधुनिक मशीनें बेहद महंगी होती हैं और इसे खरीदना एक आम किसान के बस की बात नहीं है। इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल साधारण किसान भी कर पाएं इसी उद्देश्य से सरकार इन मशीनों पर अच्छी खासी सब्सिडी उपलब्ध करवाती है।

इसी कड़ी में आज के लेख में हम बात करने जा रहे हैं सुपर सीडर मशीनों की जो किसान के कई काम आसान करती है। यह मशीन सबसे पहले खेत की जमीन को बराबर करने में मदद करती है, साथ ही आप इसकी मदद से कई फसलों के बीजों को रोपित भी कर सकते हैं। इन मशीन की मदद से रोपित किये जाने वाले फसलों में गेहूँ, मक्का, मूंग, सोयाबीन एवं चना आदि शामिल हैं।

सुपर सीडर मशीन को आप किसी भी ट्रैक्टर्स के साथ चला सकते हैं। कंपनी इसको चलाने हेतु 4 फीट से 9 फीट तक का विकल्प देती है और साथ हीं 30 HP से 60 HP तक के ट्रैक्टर्स के साथ इसे आसानी से चला सकते हैं।

इस मशीन की खरीदारी पर सरकार आपको 80% तक की सब्सिडी देगी इसका मतलब यह हुआ की किसान सिर्फ 20% के खर्च पर इस मशीन को घर ले जा सकते हैं। यहाँ यह ध्यान रखें की अगर आप अकेले एक किसान के तौर पर यह मशीन खरीदेंगे तब आपको 50% तक की सब्सिडी मिलेगी और अगर आप ग्रुप में या किसी संस्थान या एनजीओ के तौर पर खरीदारी करेंगे तब आपको 80% तक की सब्सिडी मिलेगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अशोकनगर अशोकनगर लोकवन 2790 2795
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 3200 4195
होशंगाबाद बाबई मिल गुणवत्ता 2350 2375
धार बदनावर लोकवन 2700 2730
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2310 2310
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2301 2439
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2501 2501
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2361 2431
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2221 2673
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2310 2310
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2370 2390
धार धार लोकवन 1500 2818
धार धार मिल गुणवत्ता 2600 2810
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2100 2851
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 1401 2351
इंदौर इंदौर लोकवन 2245 3185
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2550 2585
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2200 2475
खंडवा खंडवा लोकवन 1703 2325
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 2336 2511
धार मनावर मिल गुणवत्ता 2515 2555
मन्दसौर मन्दसौर लोकवन 2548 3271
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2260 2341
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2300 2492
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2350 2361
धार राजगढ़ लोकवन 2350 2515
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2390 2400
सीहोर सीहोर लोकवन 2320 2320
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2969 2979
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2500 2500
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2275 2310
विदिशा सिरोंज मिल गुणवत्ता 2318 3640
झाबुआ थांदला मिल गुणवत्ता 2300 2300
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2360 2360

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भिंडी की फसल में पाउडरी मिल्डू रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of powdery mildew disease in okra crop

पाउडरी मिल्डू रोग के लक्षण पौधे की पुरानी पत्तियों एवं तने दोनों पर साफ दिखाई देते हैं। प्रभावित पौधों की पत्तियों एवं तने पर इसके कारण सफ़ेद रंग के चूर्णीले धब्बे बन जाते हैं।संक्रमण बढ़ने पर पत्तियां पीली पड़ कर झड़ने लगती हैं। ग्रसित पौधों के फल आकार में छोटे रह जाते हैं, और इससे उत्पादन भी बहुत कम होता है। वातावरण में अधिक आद्रता होने पर रोग का प्रकोप बढ़ जाता है। 

नियंत्रण:  इसके नियंत्रण के लिए बाविस्टिन (कार्बेन्डाझिम 50% डब्लू पी) @ 200 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी या सल्फर 80% डब्लू पी @ 1.2 किलो प्रति एकड़ के दर से 300-400 लीटर पानी में छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

इन राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

know the weather forecast,

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। दोपहर के वक्त तेज धूप और शाम के वक़्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फरवरी में तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में लोग धूप सेंक रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर लोग बर्फ़बारी का मज़ा ले रहे हैं।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सरकार देगी 60 प्रतिशत की सुपर सब्सिडी, लगवाएं अपना सोलर पंप

Pradhan Mantri Kusum Yojana

कई क्षेत्रों में जमीन के सूखे होने के कारण किसान उसपर खेती नहीं कर पाते हैं। पर अब सरकार की एक ख़ास पहल की वजह से इन्हीं जमीनों से किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। उदाहरण स्वरूप पश्चिम राजस्थान में अधिकतर जमीनें सूखी एवं बंजर हैं। इन जमीनों पर किसान को सौर ऊर्जा के प्रयोग हेतु आर्थिक सहायता एवं तकनीक समर्थन दिया जा रहा है। पश्चिम राजस्थान के सरहद से सटे बाड़मेर क्षेत्र में प्रधानमंत्री कुसुम योजना से किसानों को अच्छी खासी सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में बाड़मेर के 1120 किसानों की जमीन पर सौर ऊर्जा पंप का सयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी किसानों को इसके लिए 60% तक का अनुदान भी दिया जाएगा। बता दें की सौर ऊर्जा पंप की इस परियोजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता वाले सोलर एनर्जी पंप प्लांट के स्थापित करने के लिए 60 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।

स्रोत: न्यूज़ 18

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाहडोल ब्यौहारी सरसों(काला) 4700 4700
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4450 4755
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4980 4980
राजगढ़ कुरावर सरसों(काला) 3600 4815
भिंड महू पीला (काला) 4870 4870
टीकमगढ़ निवाड़ी सरसों(काला) 4550 4755
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4850 4870
मुरैना पोरसा सरसों 4850 4860
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4801 5130
सागर सागर सरसों(काला) 3925 5000
मन्दसौर सीतामऊ सरसों(काला) 4500 4500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

फसल में ब्यूवेरिया बैसियाना के इस्तेमाल से मिलते है कई फ़ायदे

Benefits of Beauveria bassiana in crops

ब्यूवेरिया बैसियाना एक फफूंद पर आधारित जैविक कीटनाशक है। यह कवक दुनिया के अधिकांश हिस्सों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। साथ ही इस कवक के बीजाणु कीट की त्वचा के संपर्क में आते ही अंकुरित हो जाते हैं, और कीट के शरीर पर फैल जाते हैं, जिससे कीट के पूरे शरीर में कवक फैल जाता है और 48 से 72 घंटे के भीतर कीट मर जाते हैं।

ब्यूवेरिया बैसियाना अधिक आद्रता एवं कम तापमान में भी प्रभावी होते हैं। यह विभिन्न प्रकार की फसलें एवं सब्जियों में लगने वाले कीट जैसे फली छेदक, पत्ती लपेटक, पत्ती खाने वाले कीट, रस चूसने वाले कीट, भूमि में रहने वाले दीमक एवं सफेद लट आदि की रोकथाम के लिए लाभकारी हैं। साथ ही यह कवक के कारण होने वाले कीट को भी नियंत्रित करता है। 

प्रयोग की विधि:

  • मिट्टी से प्रयोग के लिए 1 किलो प्रति एकड़ के दर से लगभग 75 किलो गोबर की खाद में मिलाकर अंतिम जुताई के समय प्रयोग करना चाहिए।

  • खड़ी फसल में अगर कीट का प्रकोप दिखाई दे तब 250-500 ग्राम प्रति एकड़ के दर से 150-200 लीटर पानी में मिलकर छिड़काव करें। 

  • एक बात ध्यान रखने वाली है की ब्यूवेरिया बैसियाना के प्रयोग से पहले एवं बाद में रासायनिक फफूंदीनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share