कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल से कई राज्यों का मौसम बदलने लगेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। 18 से 20 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी तथा बिजली की गरज चमक भी दिखाई देगी। 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश में और 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सोलर पंप की खरीदी पर पाएं भारी सब्सिडी, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Install the solar pump on huge subsidy of 75%

बिजली खपत को कम करने के लिए सरकार अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। इसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ‘कुसुम योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत किसान भाईयों को लाभ पहुंचाने के लिए सब्सिडी पर सोलर प्लांट और सोलर पंप दिए जाते हैं।

मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए ‘मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना’ चला रही है। योजना के माध्यम से किसानों के खेतों पर 10 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप लगाए जाते हैं। इस योजना के जरिए राज्य के 50 हजार किसानों के खेत पर सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना में ऐसे एक हजार किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके पास विद्युत की उपलब्धता नहीं है। वहीं इस योजना की मदद से किसान भाईयों का बिजली और डीजल का अलग से खर्च बच पाएगा।

राज्य सरकार ने अलग-अलग सोलर पंप पर 50 हजार रूपए से ढ़ाई लाख रूपए तक अनुदान देने की योजना बनाई है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां पर किसान भाई सोलर पंप के लिए सही जानकारी पाने के साथ आवेदन भी जमा कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भोपाल बैरसिया सरसों(काला) 4700 4700
भोपाल बैरसिया सरसों 3975 4430
भोपाल भोपाल सरसों(काला) 3514 4100
देवास देवास सरसों 4000 4000
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4700 4895
इंदौर इंदौर सरसों(काला) 4245 4245
इंदौर इंदौर सरसों 4375 4375
रतलाम जावरा अन्य 4300 4450
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4110 4945
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4899 4899
कटनी कटनी सरसों(काला) 4370 5250
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 4155 4795
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 3799 5599
राजगढ़ खुजनेर सरसों(काला) 4095 4645
शिवपुरी कोलारस सरसों 4200 4955
छतरपुर लवकुश नगर (लौंदी) सरसों 4680 4850
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4031 4391
सतना नागोद सरसों(काला) 4575 4575
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 3895 5095
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4855 4865
सागर सागर सरसों(काला) 4515 4840
शाजापुर साजापुर सरसों 2700 4935
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 3851 4700
सतना सतना सरसों(काला) 4450 5030
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 3600 5800
मन्दसौर सीतामऊ सरसों(काला) 3701 4561
मन्दसौर सीतामऊ सरसों 4446 5555
उज्जैन तराना सरसों 4100 4226
विदिशा विदिशा सरसों(काला) 4202 4881

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

तरबूज की फसल में में एन्थ्रक्नोस रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control of anthracnose disease in watermelon

एन्थ्रक्नोस के लक्षण पत्तियों एवं फल दोनों पर दिखाई देते हैं। शुरूआती अवस्था में पत्तियों पर पीले, गोल जलयुक्त धब्बे दिखाई देते हैं, बाद में यह धब्बे आपस में मिलकर बड़े व भूरे रंग के हो जाते हैं। ग्रसित पत्तियां सूख जाती है, और फलों पर भी गोलाकार जलयुक्त एवं हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं तथा फल कठोर हो जाते हैं।

नियंत्रण: इस रोग के नियंत्रण के लिए बुआई के लिए उपचारित बीज का हीं उपयोगकरें। बीज उपचार बाविस्टिन (कार्बेन्डाझिम 50 डब्लू पी) @ 2 ग्राम पर किलो बीज के दर से करें एवं रोग का प्रकोप दिखाई देने पर एम-45 (मैन्कोजेब 75% डब्लू पी) @ 2 ग्राम/लीटर पानी के दर से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, हिमपात और बारिश के आसार

know the weather forecast,

17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से वहां भारी से अति भारी बर्फबारी के साथ बारिश होगी। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। राजस्थान और दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश की गतिविधियां होंगी। 21 फरवरी को बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी बारिश की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत का मौसम सूखा बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

50% की सब्सिडी पर ले जाएँ घंटों का काम मिनटों में कर देने वाली मशीन

Agriculture Mechanization Scheme

कृषि क्षेत्र में आये दिन हो रहे तकनीकी विकास के कारण किसानों की जिंदगी पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गई है। आज खेती का हर काम मशीनों के जरिये बहुत कम समय और कम मेहनत में हो जाता है। इसीलिए सरकार भी इन मशीनों को किसानों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। हम जानते हैं की नई नई तकनीकों वाली कृषि मशीनें काफी महंगी मिलती है जो आम किसान की बजट से बाहर होता है। ऐसी स्थिति में कई बार सरकारी सब्सिडी मिलने पर किसान के लिए ये मशीनें सस्ती हो जाती हैं। बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए एक ख़ास योजना चला रही है जिसके माध्यम से पावर वीडर पर 50% की बंपर सब्सिडी किसानों को दी जा रही है।

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम कृषि यांत्रिकरण योजना है और यह बिहार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत 2.5 BHP तक के पावर वीडर की खरीदारी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 40% या फिर 24,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 50% या फिर 32,000 रुपये की सुपर सब्सिडी मिलेगी। अनुसूचित जाति/ जन जाति/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 2.5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर पर अधिकतम 50% या फिर 30,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर अधिकतम 50% या फिर 40,000 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के किसान आधिकारिक वेबसाइट www.farmmech.bhair.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 26500 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 1200 19700
धार बदनावर लहसुन 4005 21250
भोपाल भोपाल लहसुन 19200 19200
मन्दसौर दलौदा लहसुन 11000 19210
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 4000 22000
इंदौर इंदौर औसत 13300 13300
इंदौर इंदौर लहसुन 300 23103
रतलाम जावरा लहसुन 1800 23700
नीमच मनसा लहसुन 3000 24000
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 12000 12000
नीमच नीमच औसत 3000 26500
नीमच नीमच लहसुन 1600 26600
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 9015 9015
रतलाम रतलाम देसी 4450 20500
रतलाम रतलाम लहसुन 5300 24501
सागर रहली देसी 10000 10000
रतलाम सैलाना औसत 2251 18800
रतलाम सैलाना देसी 4000 22000
रतलाम सैलाना लहसुन 10800 23701
शाजापुर साजापुर देसी 4300 14471
शाजापुर साजापुर लहसुन 1300 22874
सीहोर सीहोर लहसुन 6000 17700
शाजापुर शुजालपुर देसी 1400 24000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

तरबूज में रेड पम्पकिन बीटल से होने वाले नुकसान एवं रोकथाम के उपाय

Damage caused by red pumpkin beetle in watermelon and preventive measures

इस कीट की नवजात एवं वयस्क दोनों ही अवस्था फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। नवजात पौधों की जड़, भूमिगत तना एवं जमीन से लगे फल खाते है, जिससे पौधे मुरझाने लगते हैं या पौधों में सड़न भी हो सकती है। वयस्क कीट पौधों की पत्तियों में छेद करते हैं जिसके कारण पौधे का विकास नहीं होता एवं प्रकोप बढ़ने पर पौधे भी जाते हैं। इससे खेत में फसलों पर जले जले से धब्बे दिखाई पड़ते हैं। यह कीट फूल की अवस्था में भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे फल धारणा कम होती है, और गंभीर अवस्था में उत्पादन में 90 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। 

रोकथाम के उपाय: इस कीट के रोकथाम के लिए फसल की कटाई के तुरंत बाद खेतों की जुताई करें और सुप्तावस्था में रहने वाले वयस्क कीटों को नष्ट कर दें। प्रकोप दिखाई देने पर इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी) @ 100 ग्राम/एकड़ या टफगोर (डायमेथोएट 30% इसी) @ 200 मिली प्रति एकड़ के दर से 150-200 लीटर पानी में छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी से पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू होगी लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच भारी से अति भारी बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कई जिले में बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत का मौसम साफ बना रहेगा तथा तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

औषधियों की खेती से बदलेगी इन किसानों की किस्मत, सरकार ने बनाई योजना

Cultivation of medicinal plants will change the fate of these farmers

मध्य प्रदेश की सरकार ‘देवारण्य योजना’ के माध्यम से राज्य के जनजातीय किसानों की सेहत और रोजगार की दिशा कई लाभकारी कदम उठाने जा रही है। आइये बारी बारी से जानते हैं इस योजना के लक्ष्य क्या हैं?

योजना के लक्ष्य:

  • स्वास्थ्य लाभ: योजना का प्रमुख उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से जनजातीय लोगों को स्वस्थ्य लाभ प्रदान करना है। इस योजना से उनकी सेहत में सुधार किया जाएगा।

  • रोजगार संवर्धन: योजना के तहत जनजातीय लोगों को रोजगार के साथ जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इससे उन्हें नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे।

  • आयुर्वेदिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: सरकार इंदौर में एक आयुर्वेदिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना कर रही है, जो आयुर्वेद और यूनानी आयुर्वेद के विकास को बढ़ावा देगा।

योजना से मिलने वाले लाभ में रोजगार अवसर, स्वास्थ्य सुविधाएँ और औषधीय पौधों का उत्पादन शामिल है। इस योजना की पात्रता राज्य के निवासी आदिवासी और जनजातिय लोग व स्व-सहायता समूह के सदस्यों को है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share