बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

आज 10 फरवरी से महाराष्ट्र के विदर्भ मराठवाड़ा सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी तेलंगाना में बारिश शुरू हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और आंतरिक उड़ीसा में पहुंचेगी। 13 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों बाद दक्षिण भारत में तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>