प्याज की 40-45 दिन की फसल अवस्था में कंद निर्माण के लिए पोषक तत्व प्रबंधन!

Nutrient management required for bulb formation at the 40-45 day old stage of onion crop

प्याज की फसल में रोपाई के 40-45 दिन बाद, कंद निर्माण होना प्रारम्भ हो जाता है। इस अवस्था में, यूरिया 30 किग्रा + कैल्शियम नाइट्रेट 10 किग्रा + मैगनेशियम सल्फेट 10 किग्रा को आपस में मिलाकर एक एकड़ क्षेत्र में, सामान रूप से भुरकाव कर हल्की सिंचाई करें।

यूरिया: यह नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके उपयोग से, पत्तियों में पीलापन एवं सूखने की समस्या नहीं आती है। यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को तेज़ करता है।

कैल्शियम नाइट्रेट: इसमें 15.5% नाइट्रोजन और 18.5% कैल्शियम होता है। कैल्शियम के अलावा, इससे फसलों को नाइट्रोजन की भी पूर्ती होती है। पौधों की वृद्धि के लिए कैल्शियम एक महत्वपूर्ण द्वितीयक पोषक तत्व है। कैल्शियम नाइट्रेट फसलों के लिए कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह फसलों में उपज की गुणवत्ता और लंबी शेल्फ लाइफ को बढ़ाता है। यह पौधों में कंदो के विकास में मदद करता है। 

मैग्नीशियम सल्फेट: इसमें 9.5% मैग्नीशियम और 12% सल्फर होता है। मैग्नीशियम के साथ यह फसलों को सल्फर भी उपलब्ध करवाता है जिससे फसल की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन भी बेहतर मिलता है। यह एंजाइम एवं कार्बोहाइड्रेट के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधों में क्लोरोफिल के संश्लेषण में मदद करता है और फास्फोरस ग्रहण और अवशोषण में भी सुधार करता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सर्दियां अब पूरे देश में कहर बरपाने लगी है। कहीं घना कोहरा सता रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है। हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदूषण में भी बढ़त देखी जा सकती है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गाय के दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर की मदद देगी सरकार, पशुपालकों को होगा लाभ

Government will assist Rs 5 per liter on cow milk

पशुपालन करने वाले ज्यादातर किसान अक्सर कम दाम पर बड़ी बड़ी डेयरी फर्म्स को अपने गाय के दूध बेच देते हैं। इससे किसानों को कई बार नुकसान भी हो जाता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब अपने राज्य के किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर दूध की मदद देने जा रही है। सरकार इस मदद के माध्यम से किसानों के बीच पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है।

महाराष्ट्र में किसान कई बार दूध के कम दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए हैं। बहरहाल 5 रुपये प्रति लीटर दूध की मदद मिलने से ऐसे किसानों को लाभ होगा। राज्य सरकार इस घोषणा को पशुपालक किसानों के लिए एक बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया है। राज्य के डेयरी विकास मंत्री ने यह घोषणा की है कि “सहकारी दूध संघों के माध्यम से एकत्र किए गए गाय के दूध के लिए दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना राज्य में सहकारी दुग्ध उत्पादक संगठनों के माध्यम से ही लागू की जाएगी।”

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल होगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। उत्तर भारत के तापमान कुछ बढ़ेंगे परंतु 25 तारीख के बाद फिर से गिरना शुरू हो जाएंगे। दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अब अफ़्रीकी देशों में खेती कर सकेंगे भारतीय किसान, जानें क्या है सरकार की योजना

Now Indian farmers will be able to do farming in African countries

हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के किसानों को अफ़्रीकी देशों में जमीन लेकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए सरकार योजना बनाने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय किसान अफ़्रीकी देशों में भी खेती कर सकेंगे।

गौरतलब है की हरियाणा में बढ़ते परिवारों की वजह से जोत घटती जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार अब किसानों को अफ्रीकी देशों में जाकर जमीन लेने और फिर खेती करने के लिए जागरूक कर रही है। इस मसले पर अफ़्रीकी देशों से बात भी चल रही है ताकि भारतीय किसानों को कृषि भूमि उपलब्ध करवाई जा सके। देखना दिलचस्प होगा की सरकार इस योजना का कार्यान्वन कैसे करती है।

स्रोत: जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट सोयाबीन 3852 4760
शाजापुर आगर सोयाबीन 1651 4802
शाजापुर अकोदिया सोयाबीन 4196 4626
आलीराजपुर आलीराजपुर पीला 4825 4825
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4200 4900
गुना एरन सोयाबीन 4200 4550
अशोकनगर अशोकनगर पीला 4456 4700
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3100 4682
सीहोर आष्टा पीला 2300 5526
सीहोर आष्टा सोयाबीन 3300 5101
उज्जैन बड़नगर पीला 1700 4800
उज्जैन बड़नगर सोयाबीन 3021 5611
धार बदनावर पीला 2200 5535
धार बदनावर सोयाबीन 2850 4785
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 3960 4685
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 2900 4565
सागर बामोरा पीला 4366 4599
सागर बामोरा सोयाबीन 4561 4630
भोपाल बैरसिया पीला 3000 5005
बेतुल बेतुल पीला 4200 4651
बेतुल भेंसदेही पीला 4311 4451
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 3961 6085
भोपाल भोपाल पीला 4005 4647
भोपाल भोपाल सोयाबीन 4215 4554
राजगढ़ ब्यावरा पीला 3600 4435
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 2260 4785
सागर बीना सोयाबीन 3600 4662
गुना बीनागंज सोयाबीन 4000 4750
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 4434 4580
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4300 4811
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4000 4758
मन्दसौर दलौदा अन्य 3000 4600
दमोह दमोह पीला 4085 4730
सागर देवरी सोयाबीन 4530 4570
देवास देवास सोयाबीन 1500 4851
धार धामनोद पीला 4000 5800
धार धामनोद सोयाबीन 3900 4650
धार धार पीला 4182 4750
धार धार सोयाबीन 1300 5160
डिंडोरी डिंडोरी सोयाबीन 4000 4000
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा सोयाबीन 4531 4671
विदिशा गंज बासौदा पीला 3100 4651
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 3400 4582
इंदौर गौतमपुरा पीला 4250 4520
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4246 4700
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4300 4510
गुना गुना सोयाबीन 4005 4645
देवास हाटपिपलिया सोयाबीन 2895 4634
हरदा हरदा पीला 1550 4680
हरदा हरदा सोयाबीन 3935 3935

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मिर्च की फसल में काले थ्रिप्स के क्षति के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Black thrips damage symptoms and control measures in chilli crop

क्षति के लक्षण: मिर्च की फसल में होने वाला काला थ्रिप्स एक बहुत ही घातक कीट है। यह कीट पहले पत्ती की निचली सतह से रस चूसते हैं और धीरे धीरे टहनी, फूल एवं फल पर भी हमला करते हैं। फसल की फूल अवस्था में ये फूलों को प्रभावित करके फलों के विकास को रोक देते हैं। फूलों को नुकसान पहुंचाने के कारण इसे “फ्लावर थ्रिप्स” भी कहा जाता है। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं।

नियंत्रण के उपाय: इस  कीट के नियंत्रण के लिए, लार्गो (स्पाइनेटोरम 11.7 % एससी) @ 180-200 मिली + नीमगोल्ड (एज़ाडिरेक्टिन 3000 पीपीएम) @ 800 मिली + नोवामैक्स @ 300 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली, प्रति एकड़, 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

राजस्थान सहित कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना, क्रिसमस के दौरान पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 से दिसंबर से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। कई जगह बर्फबारी की संभावना है साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों सहित पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश 22 और 23 से दिसंबर के बीच हो सकती है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे परंतु 25 दिसंबर के बाद इनमें गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8500 रुपए के पार

Cotton Mandi Bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर देसी 6000 7000
बड़वानी अंजड़ अन्य 5000 6900
खरगोन बड़वाह अन्य 6130 6920
बड़वानी बड़वानी एच 4 6150 6540
बड़वानी बलवाड़ी अन्य 6300 6500
धार धामनोद देसी 5485 6920
धार गंधवानी अन्य 6150 6920
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6005 6850
आलीराजपुर जोबट अन्य 5800 7000
खरगोन करही अन्य 5300 6929
खरगोन कसरावद कपास (बिना छना हुआ) 6650 7000
खरगोन कसरावद अन्य 6500 6900
खंडवा खंडवा अन्य 5200 6920
बड़वानी खेतिया एच 4 6200 7050
धार कुक्षी एच 4 6000 6925
धार मनावर अन्य 7000 7600
खंडवा पंधाना अन्य 4001 6625
छिंदवाड़ा पंधुरना अन्य 6300 6920
झाबुआ पेटलावद कपास (बिना छना हुआ) 5700 8300
झाबुआ पेटलावद डीसीएच-32(अनगिन्ड) 8000 8100
रतलाम सैलाना डीसीएच-32(अनगिन्ड) 2052 8500
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6620 6920
बड़वानी सेंधवा एच 4 4600 7050
झाबुआ थांदला डीसीएच-32(अनगिन्ड) 8200 8600

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

भिंडी में सफ़ेद मक्खी एवं जैसिड के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control measures of white fly and jassid in okra crop

जैसिड: इसके प्रकोप से कोमल पत्तियाँ पीली हो जाती हैं, एवं पत्तियों के किनारे नीचे की ओर मुड़कर लाल होने लगते हैं। गंभीर संक्रमण के मामले में पत्तियों के किनारे कांसे की तरह हो जाते हैं, जिसे  “हॉपर बर्न” कहा जाता है। इससे पत्ती के किनारे टूट जाते हैं और कुचले जाने पर टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। इस कारण फसल विकास धीमी हो जाती है।

सफेद मक्खी: पत्तियों पर क्लोरोटिक धब्बे बनाते हैं, जो बाद में आपस में मिलकर पत्ती के ऊतकों पर पीलेपन का निर्माण करते हैं। ये कीट मधुरस (हनीड्यू) का स्राव करते हैं, जिससे काली फफूंदी का विकास होता है। साथ ही पीला शिरा मोज़ेक वायरस के रोगवाहक भी है। यह भिंडी का सबसे विनाशकारी रोग है। सफ़ेद मक्खी के गंभीर संक्रमण के कारण समय से पहले पत्ते झड़ जाते हैं। 

नियंत्रण के उपाय: इन कीटों के नियंत्रण एवं अधिक फूल धारण के लिए, थियानोवा 25 (थियामेथोक्सम 25% डब्ल्यूजी) @ 40 ग्राम या पेजर (डाइफेंथियूरॉन 50 % डब्ल्यूपी) @ 240 ग्राम + न्यूट्रीफुल मैक्स  @ 250 मिली, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर करना ना भूलें।

Share