15 विभिन्न फसलों के बीज मिलेंगे मुफ्त, किसानों की मदद के लिए सामने आई सरकार

Akasmik Fasal Yojana

पृथ्वी पर हो रहे जलवायु परिवर्तन और हाल हीं में अरब सागर में आए बिपोरजॉय तूफ़ान की वजह से इस साल कई राज्यों में मानसून की बारिश या तो देरी से हो रही है या फिर बारिश हो हीं नहीं रही है। इसी वजह से बिहार के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति पैदा होने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है और किसानों की मदद के लिए आगे आई है और “आकस्मिक फसल योजना” शुरू की है। इस योजना से किसानों को कई फायदे मिलते हैं।

इस योजना के माध्यम से सरकार सूखा प्रभावित जिले के किसानों को फ्री में वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराएगी। इसके अंतर्गत 15 फसलों के बीज किसानों को दिए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके अंतर्गत आवेदन कर के लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ सूखा ग्रस्त क्षेत्र के किसानों को अधिकतम दो एकड़ खेत में लगाने के लिए किसी दो वैकल्पिक फसल के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर वैकल्पिक फसलों की बात करें तो इनमें धान (प्रमाणित), मक्का (संकर), अरहर, उड़द, तोरिया, सरसों (अगात), मगर (अगात), भिन्डी, मूली, कुल्थी, मडुआ, सांवा, कोदो, ज्वार और बरसीम जैसी फसलें शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि केंद्र जाएँ। वहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी और वहीं पर आप अपनी आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2100 2130
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2180
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
शिवपुरी बराड़ मिल गुणवत्ता 2100 2150
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2200 2200
रीवा चाकघाट 147 औसत 2150 2200
सिवनी छपारा अन्य 2200 2250
मन्दसौर दलौदा मिल गुणवत्ता 1800 2400
दमोह दमोह लोकवान 2050 2130
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1700 2125
अनुपुर जैतहरी अन्य 2150 2150
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2140 2160
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2075 2160
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2125
राजगढ़ जीरापुर अन्य 1800 2260
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2040 2175
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2150 2170
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1975 2410
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1855 2125
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2550 3000
देवास खातेगांव अन्य 1980 2650
शिवपुरी खटोरा अन्य 2125 2125
भिंड लहार अन्य 2200 2210
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2195 2240
उज्जैन महिदपुर अन्य 2000 2000
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 1950 2150
मंडला मंडला देशी 2000 2100
भिंड महू अन्य 2150 2176
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवान 2150 2200
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2110 2160
सतना रामनगर अन्य 2370 2370
रतलाम रतलाम लोकवान 2100 2790
खरगोन सेगांव लोकवान 1700 1700
सिवनी सिवनी देशी 2020 2200
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 1890 1905
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2060 2230
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2000 2010
उमरिया उमरिया अन्य 1900 2000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है और हीटवेव अब लगभग खत्म हो चुकी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी भी दी है कि पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा साउथवेस्ट मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ रहा है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब मानसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित मुंबई तक पहुंच जाएगा। अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी आज और कल से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अभी हल्की ही बारिश रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगर आपके पास हैं पुराने पेड़ तो आपको मिलेगी 2500 रुपए की पेंशन

he Haryana Pran Vayu Devta Pension Scheme

पेंशन शब्द सुनते हीं सभी के मन में बस वृद्धावस्था पेंशन का ख्याल आता है। पर हरियाणा सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत पुराने पेड़ों को भी पेंशन दी जाती है। यह पेंशन वैसे पुराने पेड़ को मिलेगा जो आपके आँगन, बागीचे या खेतों में हों और 75 वर्ष से ज्यादा पुराने हों। ऐसे पेड़ों को कई बार लकड़ी के लिए कटवा दिया जाता है, पर हरियाणा सरकार ने ऐसे पेड़ों को काटने के बजाय अच्छी देखरेख देने के लिए इस पेंशन योजना की शुरूआत की है।

इस बेहतरीन योजना का नाम “द हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम” है जिसके अंतर्गत 75 वर्ष से ज्यादा पुराने पेड़ों को 2500 रुपए की पेंशन दी जाती है। इस योजना के शुरू होने के बाद से आम लोगों ने भी पेड़ों के प्रति संवेदनशीलता बरतनी शुरू कर दी है। हरियाणा सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री कंवर पाल ने इस योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि “राज्य सरकार प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रयासरत है जिसके तहत यह योजना शुरू की गई है।” उन्होंने बताया कि “यह स्कीम राज्य के लोगों के लिए जीवनदायिनी है। प्रदेश सरकार ने वैसे तो सभी पेड़ –पौधों के संरक्षण का बीड़ा उठाया है परंतु 75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ अपने फैलाव के कारण अधिक ऑक्सीजन देते हैं, इसीलिए सरकार ने इन बड़े पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए नई स्कीम बनाई है।” उन्होंने आगे बताया कि “फिलहाल यह स्कीम 5 साल के लिए बनाई गई है, पर बाद में आवश्यकता एवं सुझावों के आधार पर इसमें सुधार किया जाता रहेगा।”

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के उच्चतम भाव में 2000 रुपए का उछाल

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 4550 9200
सागर गढ़ाकोटा औसत 3350 3350
देवास हाटपिपलिया लहसुन 5800 7800
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 2830 4160
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 979 9000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2600 3000
रतलाम जावरा देसी 3000 12600
शाजापुर कालापीपल अन्य 2200 8900
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 2000 6000
ग्वालियर लश्कर(F&V) लहसुन 3500 4500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4550 13000
नीमच नीमच देसी 3450 14521
रतलाम सैलाना अन्य 3320 10000
सीहोर सीहोर अन्य 3500 11900
सिवनी सिवनी औसत 7000 8000
शाजापुर शाजापुर (F&V) लहसुन 900 8800
शाजापुर शुजालपुर अन्य 950 11100
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 4000 9800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून ने लगाई लंबी छलांग, एमपी समेत कई राज्यों में और बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून ने बढ़त बना ली है। अगले दो दिनों में मानसून मुंबई के साथ उत्तराखंड तक पहुंच सकता है और 28 जून तक इसके दिल्ली पहुंचने की भी संभावना दिखाई दे रही है। अब पूर्वी भारत सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सरकार देगी 20 लाख रुपये की सब्सिडी, शुरू करें बकरी पालन का व्यवसाय

National Livestock Mission

बकरी पालन का व्यवसाय किसानों के लिए अच्छी कमाई का माध्यम बन सकता है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए सरकार भी बकरी पालन करें वाले किसानों को मदद दे रही है। सरकार की तरफ से बकरी पालन करने पर जबरदस्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ लेने के लिए किसान या तो अकेले या फिर अन्य किसान के साथ पार्टनरशिप कर के भी बकरी पालन शुरू कर सकते है और इस सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं।

यह सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अंतर्गत किसान 100 से 500 तक की बकरी का यूनिट लगा सकते हैं।

किसान अगर 100 बकरी की यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आने वाला खर्च 20 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस यूनिक के लिए पशुपालकों को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर किसान 200 बकरियों की यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार 20 लाख रुपये की सब्सिडी देगी।

इसका योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान को जमीन एवं अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी। किसान बुंदेलखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग विजिट कर के इस सब्सिडी योजना की पूरी जानकारी ले सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2140 2210
भिंड आलमपुर अन्य 2150 2200
होशंगाबाद बाबई 147 औसत 2250 2300
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2010 2700
उज्जैन बड़नगर अन्य 2020 2580
धार बदनावर लोकवान 2030 2780
सीहोर बकतारा अन्य 2126 2131
शिवपुरी बराड़ मिल गुणवत्ता 2100 2150
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2151 2425
मन्दसौर गरोठ अन्य 2110 2170
अनुपुर जैतहरी अन्य 2200 2200
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2150 2251
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1980 2450
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1850 2145
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2555 2985
खरगोन खरगोन अन्य 2182 2410
देवास खातेगांव अन्य 1950 2731
राजगढ़ खुजनेर देशी 1999 2250
शिवपुरी कोलारस अन्य 2095 2240
भिंड लहर अन्य 2230 2246
विदिशा लटेरी लोकवान 2135 2280
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 1975 2005
विदिशा लटेरी शरबती 3060 3060
नरसिंहपुर नरसिंहपुर अन्य 1900 2221
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2150 2572
पन्ना पन्ना अन्य 2050 2145
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 2170 2259
मुरैना पोरसा मिल गुणवत्ता 2140 2165
रायसेन रायसेन अन्य 2098 2382
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
मुरैना सबलगढ़ देशी 2169 2221
खरगोन सनावद लोकवान 2000 2314
इंदौर सांवेर अन्य 1955 2272
खरगोन सेगांव लोकवान 2200 2200
होशंगाबाद सेमरीहरचंद अन्य 2100 2166
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2050 2130
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2215 2227
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 2090 2220
पन्ना सिमरिया 147 औसत 1990 2015
विदिशा सिरोंज अन्य 2030 3605
शाजापुर सुसनेर अन्य 2000 2275
राजगढ़ सुठालिया अन्य 2125 2179
रायसेन उदयपुरा लोकवान 2050 2185
उमरिया उमरिया अन्य 2100 2250

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सहित उड़ीसा और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले 2 दिनों में दिल्ली सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मानसून अब लगातार आगे बढ़ता रहेगा और जून के आखिर तक लगभग हर राज्य में पहुंच जाएगा। राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ को अभी बारिश का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share