मानसून ने लगाई लंबी छलांग, एमपी समेत कई राज्यों में और बढ़ेगी बारिश

पिछले 24 घंटों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून ने बढ़त बना ली है। अगले दो दिनों में मानसून मुंबई के साथ उत्तराखंड तक पहुंच सकता है और 28 जून तक इसके दिल्ली पहुंचने की भी संभावना दिखाई दे रही है। अब पूर्वी भारत सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>