रबी फसलों की एमएसपी पर 9% तक हुई बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले देश के किसानों को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। सरकार ने गेहीं और दाल समेत 6 रबी फसलों की एमएसपी पर बढ़ोतरी की है, ताकि किसानों को फसल बिक्री के दौरान बढ़िया मुनाफा प्राप्त हो सके। बता दें कि इन रबी फसलों पर 9% तक एमएसपी बढ़ोतरी को मंजूरी मिली है।

रबी फसलोंं पर बढ़ी हुई एमएसपी

फसल

एमएसपी पर वृद्धि

क्विंटल/रूपए

बढ़ी हुई एमएसपी

क्विंटल/रूपए

गेहूं

110

2125

जौ

100

1735

चना

105

5335

मसूर

500

6000

सरसों

400

5450

कुसुम्भ

209

5650

बता दें कि इससे पहले भी किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार ने खरीफ और दहलन-तिलहन की फसलों के एमएसपी पर वृद्धि की थी। ऐसे में धान की खरीद के बीच सरकार ने एक फिर किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

स्रोत: आज तक

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>