मौसम विभाग का ऐलान, इस बार मानसून करेगा सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के हिसाब से 2024 का दक्षिण पश्चिम मानसून 106% रहेगा तथा भारत के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। अगले 24 घंटे तक पहाड़ों पर बारिश जारी रहेगी। विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। एक नया शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18 अप्रैल से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। 19 अप्रैल से एक बार फिर राजस्थान, गुजरात तथा उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>