मिर्च की एक बेहतरीन किस्म है राफेल, जानें इसकी खूबियां

मिर्च की इस किस्म के पौधे बेहद मजबूत होते हैं। इन पौधों की शाखाएं घनी और अर्ध फैलाव लिए हुए होती हैं। इस किस्म में बेहतर गुणवत्ता वाले फल और बेहतरीन वृद्धि विकास की क्षमता होती है। इस किस्म के फल की लम्बाई लगभग 7 सेमी एवं मोटाई लगभग 1.2 सेमी होती है। इसके फल गहरे हरे रंग के एवं चिकनी त्वचा और मध्यम चमक वाले होते हैं। पकने पर इसके फल आकर्षक चमकदार गहरे लाल रंग में बदल जाते हैं। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के प्रति उत्कृष्ट सहनशील किस्म मानी जाती है। इसके फल की तुड़ाई आसानी से की जा सकती है और इस दौरान पौधों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है। चमकदार, आकर्षक फल होने के कारण इस किस्म के मिर्च को बाजार भाव भी अच्छा मिलता है। यह अधिक तीखापन और बेहतर रंग के साथ बहुत अधिक उपज देने वाली संकर किस्म है। बीजदर 60-80 ग्राम/एकड़ की दर से इसकी नर्सरी तैयार कर सकते हैं। इसकी पहली तुड़ाई 60-65 दिन में कर सकते है। इस किस्म का रोपण करते समय कतार से कतार की दूरी 4 सेमी और पौधे से पौधे कि दूरी 2 सेमी रखनी चाहिए। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>