मानसून जाते-जाते आधे हिंदुस्तान में करवाएगा बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून अब समाप्ति की ओर है। 30 सितंबर को मानसून ऑफीशियली पूरा हो जाएगा। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर पूर्वी राज्यों सहित बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ भागों सहित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तथा तमिलनाडु तक सीमित रह जाएगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अभी बारिश संभव है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>