मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, अरब सागर में तूफान की आहट

अरब सागर में डिप्रेशन बन चुका है यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर होता जाएगा और हो सकता है कुछ समय के लिए यह तूफान भी बन जाए। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह निम्न दबाव तमिलनाडु के तट के साथ-साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा तथा डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। 15 अक्टूबर के आसपास यह आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हुए पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा तथा 18 अक्टूबर तक एक बार फिर अरब सागर में पहुंच जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों सहित तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना बन रही है। मानसून उत्तर प्रदेश को पार करते हुए आधे बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ से हट चुका है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>