मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बारिश और ज्यादातर राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

अरब सागर में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है। यह भारत के पश्चिमी तट की तरफ बढ़ेगा तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित तमिलनाडु में बारिश देगा। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 6 जनवरी तक पहुंचेगा। पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>