मई के आखिर तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

अब उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाएगी, हो सकता है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 47 और 48 डिग्री तक भी चला जाए। गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तापमान 45 से डिग्री का आंकड़ा पार कर सकता है। दिल्ली में भी भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। हरियाणा, पंजाब और विदर्भ के साथ-साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भी गर्मी कहर ढायेगी। दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी तथा आंध्र प्रदेश से कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्य भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>