भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

डिप्रेशन अब उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है। यह अब उत्तर पूर्व दिशा में मुड़ेगा तथा दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा के कुछ जिलों के साथ, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देगा। मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। पंजाब, पश्चिम हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, तथा सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम लगभग शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र के साथ-साथ अब आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मानसून की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>