भारी बारिश का मचा तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस कारण कई मवेशी बह गए और कुछ लोगों की जान चली गई। अब गुजरात में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कोंकण और गोवा, कोस्टल कर्नाटका और केरल में भी भारी बारिश होगी। 24 घंटे बाद बारिश की गतिविधियां पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बढ़ सकती हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>