बंगाल की खाड़ी से नया निम्न दबाव करवाएगा भारी बारिश, जल्द शुरू होगी मानसून की विदाई

पाकिस्तान के मध्य भागों में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने लगा है। इसके प्रभाव से शुष्क हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा से चलना शुरू हो जाएंगे तथा पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। परंतु उसके बाद मानसून कुछ देर रुकेगा। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र एक निम्न दबाव बनाएगा जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन के रूप में सशक्त हो जाएगा। इसके प्रभाव से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी। दो दिन बाद बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी बादल बरसेंगे। 25 और 26 सितंबर के आसपास दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>