कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। मध्य प्रदेश के तराई के इलाकों में भारी बारिश होगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना है। असम के कई जिलों में भारी बारिश होगी जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तट पर तेज बारिश होगी। महाराष्ट्र के भी कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>