कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

इस समय तापमान बहुत अधिक बने हुए हैं परंतु 2 मई से राहत मिलने के आसार हैं। 2 मई से शुरू होकर 5 या 6 मई के बीच उत्तरी राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा आदि राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मध्य भारत को अभी गर्मी का प्रकोप सहना पड़ेगा परंतु दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से राहत मिलती रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>