एक नए लो प्रेशर के कारण फिर कई राज्यों में होगी बारिश

अब उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। बिहार, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहेगी। 2 दिन बाद एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर बारिश होगी। राजस्थान में बारिश की संभावना बहुत ही कम है पंजाब दिल्ली और हरियाणा भी शुष्क रहेंगे गुजरात के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>