आने वाला है समुद्री तूफान मिधिली, जानें किन राज्यों पर दिखेगा इसका असर?

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब जल्द ही समुद्री तूफान मिधिली के रूप में परिवर्तित होकर सशक्त हो जाएगा तथा यह तेजी से गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। 18 नवंबर को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा। इसके कारण बांग्लादेश में भारी बारिश की संभावना है। बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां हल्की रहेगी। आंध्र प्रदेश के तट पर भी हल्की बारिश ही होगी। तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिणी असम में भी बढ़ेगी। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>