अब 2 सितंबर से कई राज्यों में सक्रिय होगा मानसून

मानसून अब बहुत ही कमजोर हो गया है। अल नीनो का प्रभाव अगस्त के शुरुआती दिनों से ही दिखने लगा था और अब ऐसा लग रहा है कि सितंबर के आखिर तक अल नीनो का प्रभाव जारी रहेगा। लेकिन 2 सितंबर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी जो धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाएगी। पंजाब के साथ पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीप में भी बारिश की गतिविधियों में कुछ वृद्धि हो सकती है। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का मौसम सूखा ही बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>