अगले 2 दिन में कम हो जाएगी बारिश, जानें पुनः मानसून में कब आएगी तेजी?

अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। गुजरात में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है बारिश कम होने से इसे राहत मिलेगी। 5 या 6 जुलाई से एक बार मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा तथा इन सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। लेकिन अगले दो-तीन दिनों के दौरान पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में और साथ ही साथ कर्नाटक और केरल के तटों पर बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय भागों में भी अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>