अगले 15 दिन कैसी रहेगी मानसून की चाल, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली में बारिश ने पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले दो दिनों तक दिल्ली पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रह सकती है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगी। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा देश के पश्चिमी तट पर भी मध्यम बारिश जारी रहेगी। गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी जिलों से बारिश की गतिविधियां घटने लगेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश संभव है। अब दक्षिणी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>