कहीं कहीं मूसलाधार बारिश की संभावना, ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली ठंडी हवाएं अब उत्तर भारत सहित मध्य भारत और पूर्वी भारत में तापमान को गिराएंगी। इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है पहाड़ों को बर्फबारी का इंतजार रहेगा। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में फिर तेज बारिश के बने आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक निम्न दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। यह निम्न दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा और इन दोनों राज्यों में तेज बारिश देगा। 25 नवंबर को बनने वाला निम्न दबाव अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश दे सकता है। उसके बाद वह म्यानमार की तरफ मुड़ जाएगा। देश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से कम रहेंगे तथा सर्दी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

तापमान में आएगी भारी गिरावट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला डिप्रेशन तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ते हुए कमजोर हो सकता है। समुद्री सतह के तापमान कम होने लगेंगे तथा पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं भी इस वेदर सिस्टम के अंदर आने लगेंगे जिससे इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है। पहाड़ों पर अब मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा और हिमपात रुक जाएगा। बर्फीली हवाएं उत्तर, पश्चिम, मध्य तथा पूर्वी भारत में तापमान को और कम करेंगे तथा कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्रों में चल रहा है चक्रवात सीजन, देखें किन राज्यों पर होगा असर

know the weather forecast,

इस समय भारत के समुद्रों में साइक्लोन सीजन चल रहा है। अक्टूबर के आखिर में पहला समुद्री तूफान सीतरंग बना था। अब एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो और ज्यादा गहरा कर डिप्रेशन बन सकता है तथा तमिलनाडु के उत्तर की तरफ बढ़ते हुए कई राज्यों में बारिश देगा। कल से पहाड़ों पर भी बर्फबारी शुरू हो सकती है। दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा तथा मध्य और पूर्वी भारत में तापमान और गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच आ गए हैं। अब कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन में सशक्त होकर तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। पहाड़ों पर फिर बर्फबारी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनेगा कई राज्यों में भारी बारिश की वज़ह

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन बन सकता है तथा तमिलनाडु के तरफ आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और श्रीलंका में भारी बारिश देगा। दक्षिणी कर्नाटका, रायलसीमा, केरल तथा लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है। 19 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी देगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और उत्तर एवं मध्य भारत में बढ़ेगी सर्दी

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरा निम्न दबाव बनने वाला है। यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा तथा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में बारिश देगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ चुका है अब नया पश्चिमी विक्षोभ 19 नवंबर को पहाड़ों पर पहुंचेगा तथा बारिश और बर्फबारी देगा। बर्फीली हवाएं उत्तर और मध्य भारत सहित पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान को कम करेगी तथा सर्दी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो रही है। बर्फीली हवाओं के चलने के कारण अब एक बार फिर उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान गिरेंगे। 16 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बन सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक कुछ राज्यों में भारी बरसात होने वाली है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

निम्न दबाव का क्षेत्र अब तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए अरब सागर की ओर बढ़ेगा। इस दौरान तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और केरल में मूसलाधार बारिश होगी। लक्ष्यद्वीप में अभी बारिश की गतिविधियों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश राजस्थान और गुजरात तक तापमान गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share