कई राज्यों पर दिखेगा मौसमी प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव

know the weather forecast,

दिसंबर के महीने में अक्सर समुद्री तूफान कम बनते हैं परंतु निम्न दबाव के क्षेत्र बनते रहते हैं। दिसंबर के महीने का पहला निम्न दबाव का क्षेत्र 5 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा और मजबूत होकर यह डिप्रेशन भी बन सकता है तथा तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। 10 दिसंबर तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर नहीं पहुंचेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में फिर शुरू होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर हल्का पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के शुरूआत में पहुंचेगा। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहेगा। उत्तर भारत सहित दिल्ली और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। दिसंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो और सशक्त होते हुए भारत के पूर्वी तटों की तरफ बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर 2 और 3 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा जो ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दे सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में नहीं दिखेगा। उत्तर पश्चिमी, मध्य तथा पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून कमजोर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

उत्तर भारत का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली- उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में 5 दिन तक होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है, सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ही दिन के समय भी लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना, ज्यादातर राज्य रहेंगे शुष्क

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ अगले कई दिनों तक नहीं आएगा इसके कारण उत्तर दिशा से हवाएं आधे से ज्यादा भारत में तापमान को कम करेंगे तथा सर्दी बढ़ेगी। लगभग पूरा देश शुष्क बना रहेगा, हालांकि दक्षिण भारत में हल्की बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल तथा दक्षिणी कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

शुरू हुई शीतलहर, इन राज्यों में बरपेगा कहर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ भागों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो चुका है अब लगातार तापमान गिरने से कई और इलाकों में शीतलहर चल सकती है। दिन का मौसम धूप में ही बना रहेगा पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार लंबा हो रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक पहाड़ों पर बर्फबारी संभव दिखाई नहीं दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

रहें तैयार, आने वाली है शीतलहर, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

लगातार चलने वाली सर्द हवाओं के चलते अब न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी तथा कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है वहीं मध्य प्रदेश से दिल्ली उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे रहेंगे। उत्तर-पूर्वी मानसून कमजोर बना रहेगा तथा दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दो राज्यों में होगी बारिश, बाकी राज्यों में अब गिरेगा पारा और बढ़ेगी सर्दी

know the weather forecast,

उत्तर पश्चिम से बह रही सर्द हवाओं ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में काफी गिरा दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र भी अब कमजोर हो गया है। इसका प्रभाव अब बहुत कम हो जाएगा और इससे आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब कमजोर हो गया है। चेन्नई सहित सम्पूर्ण तमिलनाडु से खतरा टल गया है परंतु दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। अगले 1 सप्ताह तक कोई भी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों को प्रभावित नहीं करेगा। उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत के तापमान को कम करेंगे जिससे सर्दी बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share