ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है। वीडियो के माध्यम से देखें कहाँ कहाँ रहेगा गर्मी का कहर जारी और कहाँ मिलेगी गर्मी से राहत।

स्रोत: नवभारत टाइम्स

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आधे से ज्यादा भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, केरल में मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

दिल्ली सहित राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीट वेव का कहर जारी। पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में तेज बारिश की संभावना। केरल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर जल भराव और बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मई के आखिर तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाएगी, हो सकता है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 47 और 48 डिग्री तक भी चला जाए। गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तापमान 45 से डिग्री का आंकड़ा पार कर सकता है। दिल्ली में भी भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। हरियाणा, पंजाब और विदर्भ के साथ-साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भी गर्मी कहर ढायेगी। दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी तथा आंध्र प्रदेश से कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्य भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून कब देगा दस्तक, मौसम विभाग ने जारी कर दी है तारीख

know the weather forecast,

ऐसा अनुमान है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 2024, 29 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने मानसून के केरल पर पहुंचने की उम्मीद 31 मई की बताई है। अब उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम राजस्थान सहित गुजरात के कई जिलों में और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु के साथ साथ केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है। मानसून अंडमान के ऊपर 19 तारीख को दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बनने की भी संभावना है जो धीरे-धीरे और मजबूत होगा और डिप्रेशन का रूप लेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में कुछ क्षेत्र में बारिश हो सकती है। परन्तु आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर क्षेत्रों और ख़ास कर के उत्तर भारत में आएगी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। वीडियो के माध्यम से देखें मौसम पूर्वानुमान।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आने वाली है भीषण गर्मी, अब ज्यादातर राज्यों में मौसम होगा शुष्क

know the weather forecast,

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वी और दक्षिणी गुजरात सहित उत्तरी राजस्थान में बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में भी कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे और भीषण गर्मी फिर आ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, कुछ राज्यों में फिर बढ़ेंगे तापमान

know the weather forecast,

अब पहाड़ों का मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी जिलों में भी तापमान बढ़ेंगे तथा मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात सहित दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन-चार दिनों में देश के हर राज्य में बारिश संभव है, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है वहीं एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कर्नाटक के ऊपर भी है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तब देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम गुजरात में बारिश की संभावना कम है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश में शुरू हुई बारिश, बाकी राज्यों में भी दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है। 10 तारीख से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और में गर्जना हो सकती है। पहाड़ों पर अब बारिश की गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ेंगी। पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी तथा दक्षिण भारत में भी अच्छी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share