एक समुद्री तूफान बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना नजर आ रही है जिसका असर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट पर दिखाई देगा। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा और तेज बारिश से जान माल का खतरा भी बना हुआ है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से झारखंड तथा मध्य प्रदेश और गुजरात के साथ-साथ राजस्थान का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
बंगाल की खाड़ी में जल्द ही डिप्रेशन बनने वाला है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर तूफान का रूप ले सकता है। दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उड़ीसा में बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 25 अक्टूबर के आसपास पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा जो ऊंचे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दे सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का मौसम शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
आने वाले 10 दिनों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उत्तर भारत में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ेगी, खासकर 24 और 25 अक्टूबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश जारी रहेगी। वहीं, एक निम्न दबाव का क्षेत्र अरब सागर में बनने की संभावना है, जो ओमान और यमन की ओर बढ़ सकता है। इसके साथ ही ओडिशा तट की ओर बढ़ने वाले चक्रवातीय हवाओं से भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
स्रोत: किसान तक
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो डिप्रेशन बनाकर भारत के तट से दूर होता जाएगा। यह ओमान और यमन की तरफ बढ़ सकता है। अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, यह सशक्त होकर निम्न दबाव बनाएगा। निम्न दबाव उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन बन सकता है। इसके तूफान बनने की संभावना भी नजर आ रही है। यह उड़ीसा के तट की तरफ बढ़ेगा। दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। पहाड़ों पर 24 और 25 अक्टूबर को बर्फबारी होने की संभावना है। स्नोफॉल होने के बाद उत्तर भारत में सर्दी बढ़ जाएगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन बना था वह दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट के आसपास चेन्नई के उत्तर में लैंडफॉल कर चुका है। अब यह कमजोर हो गया है परंतु इसके एक बार फिर अरब सागर में पहुंचने की उम्मीद है। वहां यह फिर से मजबूत हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन चुका है इसके प्रभाव से निम्न दबाव बनेगा जो सशक्त होकर डिप्रेशन बन जाएगा। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश या उड़ीसा के तट की तरफ जाएगा। यह आगे चल कर तूफान बनेगा या नहीं इसके बारे में अभी से कुछ कहना मुश्किल है। 24 अक्टूबर के आसपास पहाड़ों पर इस सीजन का पहला अच्छा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी की संभावना है। अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो उत्तर भारत में दीपावली से पहले सर्दियां आ सकती हैं।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
पूरे उत्तर पश्चिम भारत से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी हो चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली और यूपी में ठंड की आहट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर बंगाल की खाड़ी से मॉनसून की वापसी हो चुकी है।
स्रोत: किसान तक
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो जल्दी ही डिप्रेशन बन जाएगा। इसके प्रभाव से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से अधिकारी बारिश की गतिविधियां जारी हैं। चेन्नई के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश दर्ज की जा चुकी है। कई स्थानों पर जल भराव है। सड़क हवाई और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है, जनजीवन भी अस्त व्यस्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिणी कर्नाटक, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के उत्तरी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मानसून अब देश के बाकी हिस्सों से भी जल्द विदाई ले लेगा साथ ही साथ उत्तर पूर्वी मानसून भी दस्तक दे देगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
अरब सागर पर बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब यमन की तरफ चला गया है। अब इससे भारत को कोई भी खतरा नहीं है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव गहरा गया है और जल्दी ही डिप्रेशन बन जाएगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश की गतिविधियां इन सभी राज्यों के साथ-साथ केरल और गोवा तक दिखाई देंगी जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। उत्तर भारत में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है परंतु दिन के तापमान गिरने में अभी कुछ और समय लग सकता है। पूर्वी भारत में मौसम लगभग साफ रहेगा परंतु उत्तर पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश से जारी रह सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
अरब सागर में डिप्रेशन बन चुका है यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर होता जाएगा और हो सकता है कुछ समय के लिए यह तूफान भी बन जाए। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह निम्न दबाव तमिलनाडु के तट के साथ-साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा तथा डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। 15 अक्टूबर के आसपास यह आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हुए पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा तथा 18 अक्टूबर तक एक बार फिर अरब सागर में पहुंच जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों सहित तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना बन रही है। मानसून उत्तर प्रदेश को पार करते हुए आधे बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ से हट चुका है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
इस समय भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित समुद्र यानी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हलचल मची हुई है। अरब सागर में एक गहरा नाम दबाव का क्षेत्र बन गया है जो जल्दी ही डिप्रेशन बन जाएगा। इसके प्रभाव से अब गुजरात सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई भागों में तेज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो आगे चल कर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा और तमिलनाडु के तट के साथ-साथ आंध्र प्रदेश तक जायेगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। 12 अक्टूबर के आसपास एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा। तो हम कह सकते हैं कि एक के बाद एक निम्न दबाव अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनेंगे। मानसून जल्दी ही कुछ और राज्यों से विदा ले सकता है। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।