मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से प्रति एकड़ की दर से मिलेंगे 5 हजार रूपये

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana

आर्थिक दृष्टि से कमजोर किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं की मदद से किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड राज्य के किसानों के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत आपको प्रति एकड़ 5 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

बता दें की इस योजना का लाभ 5 एकड़ या फिर उससे कम खेत वाले किसानों को मिलेगी। इसके अंतर्गत मिलने वाली 5 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि हर साल दी जायेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को खेती के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है। किसानों को मिलने वाली 5000 रुपये की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जायेगी।

इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अपने जिले के कृषि कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन पत्र में किसान को आवेदक का नाम, पता, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी देनी पड़ती है। इस योजना के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट mmkay.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

कहीं घना कोहरा तो कहीं बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। पहाड़ों का मौसम अब साफ हो चुका है लेकिन नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 तारीख की रात से आएगा। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है। 30 या 31 दिसंबर से पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश होने के आसार है। कड़ाके की सर्दी की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में ही दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

75% की बंपर सब्सिडी पर करें ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और पपीते की खेती, जानें क्या है सरकार की योजना

Mukhyamantri Horticulture Mission Scheme

धान और गेहूँ जैसी पारंपरिक फसलों की खेती के अलावा किसान ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों की खेती से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना” चला रही है जिसमें किसान ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और पपीते जैसी बागवानी फसलों की खेती भारी सब्सिडी के साथ कर सकते हैं। बता दें की इन फलों की खेती पर सरकार 40 से 75 प्रतिशत तक कि सब्सिडी देती है।

बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले बागवानी विभाग के ऑफिसियल एक्स अकाउंट से किये गए पोस्ट के अनुसार “स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती की इकाई लागत 1 लाख 25 हजार रुपये पर सब्सिडी 50 हजार रुपये तक प्राप्त होंगे। वहीं, पपीते की खेती पर किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। पपीता की फसल में लगने वाली इकाई लागत 60,000 रुपये पर 45 हजार रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसान बिहार कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी बरकरार, उच्च भाव पहुंचे 26500 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2400 17001
सीहोर आष्टा लहसुन 17700 17700
धार बदनावर लहसुन 12000 13000
भोपाल भोपाल लहसुन 12150 12250
मन्दसौर दलौदा लहसुन 3000 23200
इंदौर इंदौर लहसुन 5699 19500
रतलाम जावरा लहसुन 5701 26900
शाजापुर कालापीपल लहसुन 11081 15591
नीमच मनसा लहसुन 5800 18450
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 7911 25600
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 9300 19100
नीमच नीमच औसत 651 18300
नीमच नीमच लहसुन 1750 20502
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 3000 24412
रतलाम रतलाम देसी 14201 21601
रतलाम रतलाम लहसुन 1241 20901
रतलाम सैलाना औसत 17401 17401
रतलाम सैलाना देसी 8641 20000
रतलाम सैलाना लहसुन 6000 18800
शाजापुर साजापुर लहसुन 1423 15187
सीहोर सीहोर लहसुन 5200 20801
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 15671 17251
शाजापुर शुजालपुर देसी 500 17701
शाजापुर शुजालपुर चीन 14801 14801
उज्जैन उज्जैन लहसुन 12484 14200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

जनवरी के शुरुआत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast

अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 तारीख से पहाड़ों पर पहुंचेगा जो 2 या 3 जनवरी तक पहाड़ों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से बनने वाले चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के द्वारा राजस्थान के कई भागों सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक बारिश की संभावना बन रही है। फिलहाल देश के अधिकांश राज्यों के तापमान ज्यादा नहीं गिरेंगे परंतु जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ मिल गुणवत्ता 2315 2325
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2300 2300
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2375 2400
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2550 2561
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2300 2300
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2425 2453
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 1800 1800
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2400 2400
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2300 2300
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2350 2350
धार धार लोकवन 2600 2650
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2200 2225
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2250 2250
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 2250 2250
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2300 2300
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2305 2320
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2200 2312
गुना मकसूदनगढ़ मिल गुणवत्ता 2360 2394
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2310 2350
मंडला मंडला स्थानीय 2101 2350
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2375 2400
रायसेन ओबेदुल्लागंज स्थानीय 2710 2710
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2285 2290
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2255 2260
सागर राहतगढ़ मिल गुणवत्ता 2300 2300
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2380 2380
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2300 2310
विदिशा शमसाबाद मिल गुणवत्ता 2318 2320
उमरिया उमरिया स्थानीय 2350 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

नए साल पर कई राज्यों में होगी बारिश, और पहाड़ों पर भारी हिमपात

know the weather forecast,

नए साल की शुरुआत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी देगा। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है। कड़ाके की सर्दी के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, अब गिरेंगे तापमान

know the weather forecast,

एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर होकर गुजर रहा है जिसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होगा तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। भारत के अधिकांश राज्यों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सर्दियां अब पूरे देश में कहर बरपाने लगी है। कहीं घना कोहरा सता रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है। हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदूषण में भी बढ़त देखी जा सकती है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गाय के दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर की मदद देगी सरकार, पशुपालकों को होगा लाभ

Government will assist Rs 5 per liter on cow milk

पशुपालन करने वाले ज्यादातर किसान अक्सर कम दाम पर बड़ी बड़ी डेयरी फर्म्स को अपने गाय के दूध बेच देते हैं। इससे किसानों को कई बार नुकसान भी हो जाता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब अपने राज्य के किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर दूध की मदद देने जा रही है। सरकार इस मदद के माध्यम से किसानों के बीच पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है।

महाराष्ट्र में किसान कई बार दूध के कम दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए हैं। बहरहाल 5 रुपये प्रति लीटर दूध की मदद मिलने से ऐसे किसानों को लाभ होगा। राज्य सरकार इस घोषणा को पशुपालक किसानों के लिए एक बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया है। राज्य के डेयरी विकास मंत्री ने यह घोषणा की है कि “सहकारी दूध संघों के माध्यम से एकत्र किए गए गाय के दूध के लिए दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना राज्य में सहकारी दुग्ध उत्पादक संगठनों के माध्यम से ही लागू की जाएगी।”

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share