गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश के आसार
पूर्वी भारत के कई राज्यों जैसे कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां संभव है। उत्तर भारत के भी कुछ राज्यों में छुटपुट आंधी या हल्की वर्षा संभव है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी तथा लू से राहत मिलेगी। दक्षिण भारत तथा उत्तर पूर्वी राज्यों सहित पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।
करें ऊंट पालन की शुरुआत, सरकार देगी भारी अनुदान
गांवों में ज्यादातर किसान कृषि के साथ पशुपालन व्यवसाय भी करते हैं। वो इसलिए क्योंकि पशुओं के लिए चारा और घांस खेतों से ही मिल जाता है। ऐसे में किसान पशुपालन में कम लागत लगाकर दुग्ध उत्पादन के जरिए बढ़िया मुनाफा कमाते हैं।
बात अगर दुग्ध उत्पादन की हो तो ऊंटनी के दूध को कैसे भूल सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऊंटनी के दूध में कई विशेष पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसका सेवन कई घातक रोगों से बचाव करता है। इसी कारण ऊंटनी के दूध की बाजार में काफी मांग है। इसके अलावा ऊंट का प्रयोग बोझा ढ़ोने और सवारी में भी किया जाता है। ऐसे में ऊंट पालन के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है।
हालांकि कई किसान ऐसे हैं जो ऊंट खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे किसानों की आर्थिक मदद के लिए राजस्थान सरकार एक योजना चला रही है। इसके तहत किसानों को ऊंट खरीदने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही ऊंटनी का दूध बेचने के लिए सरकारी डेयरी आरसीडीएफ का भी निर्माण किया जा रहा है। इस डेयरी के शूरू होने के बाद से किसानों को दूध बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
स्रोत: कृषि जागरण
Shareलाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।
जल्द शुरू होगी आंधी और बारिश, मिलेगी गर्मी निजात
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण बिजली का संकट गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अभी तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में नए कीर्तिमान बने परंतु अब जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने से कुछ राहत मिल सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।
शुरू हुआ नया डेयरी हब, किसानों को होगा अब और ज्यादा फायदा
भारत कृषि के साथ ही डेयरी क्षेत्र के लिए भी जाना जाता है। देश के करोड़ों किसानों की आजीविका दुग्ध व्यवसाय पर ही निर्भर है। ऐसे में डेयरी क्षेत्र को और आगे ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने बनास डेयरी हब की शुरूआत की है।
इस डेयरी हब में लगभग 30 लाख लीटर दूध को प्रसंस्करण करने की क्षमता है। इसके अलावा प्रतिदिन यहां लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइस्क्रीम, 20 टन खोया और 6 टन चॉकलेट का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके चलते किसानों को दुग्ध व्यापार में कई गुना मुनाफा होगा।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कृषि और पशुपालन संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी स्थापित किया है। इसके माध्यम से सरकार ने देश के लगभग 1700 गांवों के किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। किसान यहां विशेषज्ञों की मदद से अपनी सभी परेशानियों का हल पता कर पाएंगे।
स्रोत: टीवी 9
Shareकृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मध्य प्रदेश के संतरे अब पाएंगे दुनिया भर में प्रसिद्धि, किसानों को होगा लाभ
भारत में बड़े पैमाने पर संतरे की खेती की जाती है। महाराष्ट्र का नागपुर शहर ‘ऑरेंज सिटी’ के नाम से जाना जाता है। वो इसलिए क्योंकि नागपुर संतरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है। हालांकि यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका श्रेय मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले को भी जाता है।
छिंदवाड़ा के संतरों का एक बड़ा हिस्सा नागपुर भेजा जाता है। यहां के संतरे की खास बात यह है कि इसका छिलका पतला होता है। इसके साथ ही इस संतरे का स्वाद मीठा और रसीला होता है। इसके बावजूद भी छिदवाड़ा के संतरों को अपनी पहचान नहीं मिल पाई है।
मध्यप्रदेश सरकार ने छिदवाड़ा जिले के संतरों को पड़ोसी राज्य से अलग पहचान दिलाने के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार ने इन संतरों को ‘एक जिला एक उपज’ में शामिल कर लिया है। इसके तहत अब से छिदवाड़ा के संतरे ‘सतपुड़ा ऑरेंज’ के नाम से जाने जाएंगे। इसके साथ ही इसका क्यूआर कोड भी बनाया गया है। जिसके माध्यम से सतपुड़ा संतरे की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
स्रोत: टीवी 9
Shareकृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मोहरीच्या शेतकऱ्यांना फायदा होत असून, त्यांना चांगला भाव मिळत आहे
सध्या मंडईतून मोहरी उत्पादक शेतकऱ्यांसाठी चांगलीच बातमी येत आहे. मोहरीच्या बाजारभावात वाढ झाली आहे. संपूर्ण अहवाल व्हिडिओद्वारे पहा.
स्रोत: मार्केट टाइम्स टीव्ही
Shareदेशातील निवडक मंडईंमध्ये आज गव्हाचे भाव सुरू आहेत, पाहा अहवाल
गव्हाच्या भावात वाढ किंवा घसरण काय? व्हिडिओच्या माध्यमातून पहा वेगवेगळ्या मंडईत काय चालले आहे गव्हाचे भाव!
स्रोत: बाज़ार इन्फो इंडिया
Shareनवीन देशी कांद्याचे बाजारभाव काय आहेत, पाहा ग्राउंड रिपोर्ट
रतलाम मंडीतील कांद्याच्या देशांतर्गत किमतीचा ग्राउंड रिपोर्ट व्हिडिओद्वारे पहा.
स्रोत: जागो किसान
Shareकई राज्यों में आंधी बारिश के आसार, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
इस समय तापमान बहुत अधिक बने हुए हैं परंतु 2 मई से राहत मिलने के आसार हैं। 2 मई से शुरू होकर 5 या 6 मई के बीच उत्तरी राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा आदि राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मध्य भारत को अभी गर्मी का प्रकोप सहना पड़ेगा परंतु दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से राहत मिलती रहेगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।
